पूजा बेदी की बेटी आलिया ने इस गाने में किया ऐसा शानदार डांस, फैंस हुए इंप्रेस...VIDEO

बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे शानदार डांस करती नजर आ रही हैं. आलिया ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर किया है. इस वीडियो में आलिया ‘मैं तैनू समझावां’ गाने पर […]
बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे शानदार डांस करती नजर आ रही हैं. आलिया ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर किया है. इस वीडियो में आलिया ‘मैं तैनू समझावां’ गाने पर बेहद आकर्षक डांस करती नजर आ रही हैं. कोई शक नहीं है कि अगर आलिया बॉलीवुड में डेब्यू करती हैं तो वे जाह्नवी कपूर और सारा अली खान को जबरदस्त टक्कर देनेवाली हैं.
आलिया ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,’ कई घंटों की मेहनत धैर्य, चोट, हंसी और आंसुओं के बाद भी अभी और आगे जाना है. आज मैंने यह डांस वीडियो अपलोड किया जिसमें मैंने समझावां और टिप-टिप गाने पर डांस परफॉर्मेंस दी. डिंपल और उत्कर्ष को शानदार टीजर और अच्छा इंसान होने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया.’
https://www.instagram.com/p/Bs4952XB9bi/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading
आलिया अपने बोल्ड और ग्लैमरस तसवीरों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तसवीरें शेयर करती रहती हैं जिसे फैंस बेहद पसंद करते हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी खासी फैन फ्लोविंग है. खबरें हैं कि आलिया जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं. खबरों की मानें तो नितिन कक्कड़ की फिल्म ‘जवानी जानेमन’ में आलिया, सैफ अली खान संग नजर आ सकती हैं.
आलिया अक्सर अपनी मां पूजा बेदी के साथ कई पार्टीज और इवेंट्स में नजर आती हैं. पूजा बेदी ने साल 2003 फरहान इब्राहिम फर्नीचरवाला से तलाक ले लिया था. इसके बाद से ही आलिया अपनी मां के साथ रहती हैं. कबीर बेदी की नातिन आलिया ने भले ही बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया पर उन्होंने अच्छी फैन फ्लोविंग बना ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




