जेपी दत्ता भी नहीं जानते अभिषेक बच्चन ने क्यों छोड़ी उनकी ”पल्टन”?

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंबई : जेपी दत्ता की फिल्म ‘पल्टन’ अभिषेक बच्चन के लिए ‘कमबैक’ साबित होती, लेकिन आखिरी समय में जूनियर बच्चन ने खुद को इस फिल्म से अलग कर लिया और निर्देशक जेपी दत्ता का कहना है कि अभिषेक के इस फैसले का कारण उन्हें मालूम नहीं है. दत्ता ने साल 2000 में ‘रिफ्यूजी’ फिल्म बनायी […]

विज्ञापन

मुंबई : जेपी दत्ता की फिल्म ‘पल्टन’ अभिषेक बच्चन के लिए ‘कमबैक’ साबित होती, लेकिन आखिरी समय में जूनियर बच्चन ने खुद को इस फिल्म से अलग कर लिया और निर्देशक जेपी दत्ता का कहना है कि अभिषेक के इस फैसले का कारण उन्हें मालूम नहीं है.

विज्ञापन

दत्ता ने साल 2000 में ‘रिफ्यूजी’ फिल्म बनायी थी. इसी फिल्म से अभिषेक ने बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी.

अभिषेक ने दत्ता की अगली फिल्में ‘एलओसी करगिल’ और ‘उमराव जान’ में काम किया. लेकिन बताया जाता है कि ‘पल्टन’ की शूटिंग शुरू होने के दो दिन पहले ही वह इस फिल्म से अलग होगये थे.

जूनियर बच्चन के ‘पल्टन’ से अलग होने का कारण पूछने पर दत्ता ने संवाददाताओं से कहा, कृपया जा कर बच्चन से पूछें और मुझे बताएं क्योंकि यह कारण तो आज तक मैं भी नहीं जानता.

इस फिल्म में फिर अभिषेक की जगह हर्षवर्द्धन ने काम किया था. अब उनके पास दत्ता की तीन फिल्में हैं. ‘पल्टन’ वर्ष 1967 में भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच नाथूला और चो ला में हुए संघर्ष पर आधारित है.

फिल्म में जैकी श्रॉफ, अर्जुन रामपाल, सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, सिद्धांत कपूर, राने और लव सिन्हा ने काम किया है. वर्ष 2006 में रिलीज हुई ‘उमराव जान’ के बाद दत्ता निर्देशन में लौटे.

उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म निर्माण और निर्देशन बहुत अच्छा लगता है. जेपी फिल्म द्वारा निर्मित ‘पल्टन’ जी स्टूडियो की प्रस्तुति है और सात सितंबर को रिलीज होगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola