Bigg Boss 16: ऐसा क्या हुआ कि बिग बॉस ने अर्चना गौतम को कह दिया Shut Up, शालिन भनोट बने उनके तोता

Published by : Ashish Lata Updated At : 14 Oct 2022 7:44 AM

विज्ञापन

सलमान खान का शो बिग बॉस 16 दिनों-दिन काफी मजेदार होता जा रहा है. शो में हर रोज कई ट्विस्ट एंड टर्न देखे जा सकते है. अब बिग ने पहली बार किसी कंटेस्टेंट को शट अप कह दिया. वहीं शालिन भनोट को उनका तोता बना दिया है.

विज्ञापन

बिग बॉस 16 का शानदार आगाज हो चुका है. शो में हर रोज कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं. इस घर में हर रोज रिश्ते, इक्वेशन, दोस्ती और बॉन्डिंग बदलती नजर आ रही है. एक पल में जहां प्रतियोगी एक दूसरे से झगड़ा करते है, वहीं दूसरी तरफ बाद में दोनों एक दूसरे के दोस्त भी बन जाते हैं. अब चैनल ने हाल ही में शो का एक नया प्रोमो शेयर किया है, जहां बिग बॉस प्रतियोगियों से किसी ऐसे व्यक्ति का नाम लेने के लिए कहते हैं, जिसकी आवाज सबसे इरीटेटिंग लगती है.

अब्दू ने अर्चना को कहा चुप रहो

बिग बॉस 16 के ताजा प्रोमो में, बिग बॉस सभी प्रतियोगियों से पूछते हैं कि “आप सभी मुझे एक-एक करके बताएं कि किसकी आवाज आपको घर में सबसे ज्यादा परेशान करती है.” बिग बॉस का सवाल सुनकर हर कोई हंसने लगता है और एक दूसरे के तरफ देखता है. सभी प्रतियोगी अर्चना का नाम लेते हैं और उसे चुप रहने के लिए कहते हैं. अब्दू उठता है और कहता है “हर रोज लड़ते-झगड़ते, अय्या चुप रहो अर्चना तुम्हारा मुंह बंद करो.”

https://www.instagram.com/p/Cjpx42gDnYR/
बिग बॉस ने अर्जना को कहा चुप

सबकी राय सुनने के बाद बिग बॉस अर्चना से पूछते हैं, ”अब मेरे अगले अपडेट तक अर्चना घर में सबके साथ चुप रहेंगी और बिल्कुल भी नहीं बोलेंगी.” बिग बॉस के फैसले के बाद हर कोई उठता है और खुशी से चिल्लाता है, लेकिन अर्चना कहती है “बिग बॉस कृपया आप ऐसा नहीं कर सकते हैं, बोलना बहुत मुश्किल है”, बिग बॉस बीच में आते हैं और अर्चना को चुप रहने के लिए कहते हैं. बाद में शालिन भनोट और अर्चना को कन्फेशन रूम में बुलाया जाता है और बिग बॉस ने शालिन को अर्चना की हेल्पर बनने और उसकी ओर से बात करने के लिए कहा. शालिन कहते हैं “नो बिग बॉस प्लीज, मैं अपना मानसिक स्वास्थ्य खो दूंगा प्लीज ऐसा मत करो”

https://www.instagram.com/p/CjpjbvYDqUe/
शालिन बने अर्चना के तोते

बाद में अर्चना शालिन को पोपट टोपी पहनाती है और कहती है “तू मेरा तोता बन गया”. कमरे से बाहर आने के बाद शालिन ने सभी को बताया कि जब तक बिग बॉस उन्हें बोलने की अनुमति नहीं देते, तब तक वह अर्चना की आवाज रहेंगे. हर कोई शालिन को चिढ़ाता है और जानबूझ कर अर्चना को उसकी ओर से बोलने के लिए कहता है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola