ePaper

जैकेट के अंदर अजीब कपड़े पहनने पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थी उर्फी जावेद, एक्ट्रेस बोली- पब्लिसिटी चाहिए...

Updated at : 05 Sep 2021 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
जैकेट के अंदर अजीब कपड़े पहनने पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थी उर्फी जावेद, एक्ट्रेस बोली- पब्लिसिटी चाहिए...

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद कुछ समय पहले अपने अजीब आउटफिट को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थी. अब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है.

विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) से चर्चा में आई एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) वैसे तो शो से बाहर हो चुकी हैं. लेकिन उर्फी अपनी तसवीरों से लाइमलाइट में बनी हुई है. हाल ही में एक्ट्रेस एयरपोर्ट लुक की वजह से सुर्खियों में आ गई थी, जिसे लेकर वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थी. अब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है.

दरअसल, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद के कुछ वीडियोज वायरल हुए थे. वीडियो में उर्फी रिप्ड डेनिम जैकेट के अंदर स्पोर्ट्स ब्रा पहने हुए एयरपोर्ट पर नजर आई थी. इस लुक में उनकी तसवीरें भी इंटरनेट पर खूब वायरल हुई. मीडिया यूजर्स को उनका ये अंदाज बिल्कुल पसन्द नहीं आया और वो उन्हें ट्रोल करने लगे.

https://www.instagram.com/p/CTWah54I_kU/

उर्फी जावेद ने उनके ड्रेस को लेकर आलोचना करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया. ई-टाइम्स से बातचीत में उर्फी ने कहा, ‘मेरे पास कपड़ों से ज्यादा भी बहुत कुछ है. लोग पता नहीं क्यों मेरे बारे में बात नहीं करते. मैं समझ चुकी हूं कि मैं चाहे कुछ भी पोस्ट करूं, लोगों को पास हमेशा कहने के लिए कुछ होता है. चाहें मैं बिकिनी में हूं या सलवार सूट मे, घटिया कमेंट हमेशा ही होते हैं.’

Also Read: Viral Video: दिशा पाटनी ने हवा में उड़कर मारी किक, तो टाइगर श्रॉफ ने किया मजेदार कमेंट

अपने एयरपोर्ट लुक को लेकर उर्फी ने कहा, ‘अगर मुझे पब्लिसिटी चाहिए होती तो एयरपोर्ट में बिना कपड़ों के जाती. मैं ऐसी ही हूं और अगर इससे पब्लिसिटी मिलती है तो ये अच्छा है.’ बता दें कि उर्फी बिग बॉस ओटीटी से पहले ही हफ्ते में आउट हो गई थी.

गौरतलब है कि उर्फी जावेद ‘मेरी दुर्गा’, ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’, ‘बेपनाह’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘कसौटी जिंदगी के’ जैसे शोज में काम कर चुकी है. एक्ट्रेस ये रिश्ता क्या कहलाता है में शिवानी भाटिया का रोल प्ले करती थी. वहीं, एक्ट्रेस अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करने से पीछे नहीं हटती.

Also Read: 3 लाख का मंगलसूत्र पहनकर प्रियंका चोपड़ा ने खींचा फैंस का ध्यान, तसवीरें वायरल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola