कौन जीतेगा Bigg Boss OTT 2 का खिताब, बिग बॉस 7 विनर गौहर खान ने किया खुलासा, बताया टॉप 3 कंटेस्टेंट के नाम

Updated:
विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी 2 का ग्रैंड फिनाले 2 हफ्ते में होने वाला है. ऐसे में सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे को हराकर ग्रैंड फिनाले में इस सीजन का खिताब अपने नाम करना चाहते हैं. अब गौहर खान ने बताया कि उनके मुताबिक टॉप 3 कंटेस्टेंट कौन होंगे.

विज्ञापन
undefined

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 अपने ग्रैंड फिनाले से कुछ ही दिन दूर है. फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं, कि इस सीजन का विनर कौन होगा. इस रेस में एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान का नाम सबसे ऊपर है. ट्विटर यूजर्स का कहना है कि इन्ही में से कोई खिताब अपने नाम करेगा. हालांकि इस रेस में मनीषा रानी भी सभी को कांटे की टक्कर दे रही हैं.

विज्ञापन
undefined

फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के कलाकार भी बिग बॉस ओटीटी 2 में अपने पसंदीदा प्रतियोगियों के लिए अपना प्यार और समर्थन दे रहे हैं. हाल ही में, बिग बॉस सीजन 7 की विजेता गौहर खान ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के अपने पसंदीदा प्रतियोगियों को सपोर्ट करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया.

undefined

गौहर खान ने इसको लेकर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बिग बॉस 7 फेम ने पूजा भट्ट को शो जीतने के लिए टॉप दावेदार के रूप में स्थान दिया. उन्होंने मनीषा रानी को अपनी दूसरी पसंदीदा के रूप में स्थान दिया और उनके बोलने के स्टाइल के बारे में बात की. उन्होंने कहा, वो दिल की साफ हैं और वह काफी एंटरटेनिंग भी है.

undefined

39 वर्षीय अभिनेत्री ने आगे कहा, “नंबर 3 के लिए टाई है.” क्योंकि उन्होंने यूट्यूबर्स एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान को तीसरा स्थान पाने के लिए समान रूप से योग्य चुना.

undefined

उन्होंने आगे कहा कि वह जियो सिनेमा पर 24 घंटे की लाइव स्ट्रीमिंग के साथ-साथ इस सीज़न को भी करीब से देख रही हैं और मुझे सभी काफी अच्छे लग रहे हैं और बड़ा मजा आ रहा है.

undefined

बता दें, गौहर खान बिग बॉस सीजन 7 के सबसे पसंदीदा प्रतियोगियों में से एक थीं. उन्हें फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया, इसलिए वह उस सीजन की विनर भी बनीं. गौहर खान को शो के निर्माताओं द्वारा बार-बार पैनलिस्ट और विशेष कार्यों के लिए भी आमंत्रित भी करती हैं.

undefined

वह बिग बॉस सीजन 14 में बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला और बिग बॉस 11 की रनरअप हिना खान के साथ सुपर सीनियर के रूप में भी दिखाई दी थी. बता दें कि अभिषेक मल्हान फिनाले वीक में अपनी जगह पक्की करने वाले पहले प्रतियोगी बने.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola