Bigg Boss OTT 2: करण जौहर के शो में हिस्सा लेंगे ये 8 कंटेस्टेंट्स, जानें सेलेब्स के नाम!

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 जल्द ही आने वाला है. चैनल इसे जुलाई से सितंबर तक करने की योजना बना रहे हैं. शो में हिस्सा लेने के लिए कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं. सबसे पहना नाम मुनव्वर फारूकी का है, सिंगर से संपर्क किया. अगर सबकुछ ठीक रहा, तो उनकी वापसी हो सकती है.
बिग बॉस का ओटीटी वर्जन पिछले साल काफी हिट रहा था. अब, रियलिटी शो अपने दूसरे सीजन के साथ डिजिटल स्पेस में लौटने के लिए पूरी तैयार है. ऐसा कहा जा रहा है कि निर्माता नए सीजन की तैयारी शुरू कर दी है और कई मशहूर हस्तियों को प्रतियोगियों के रूप में लाने की प्रक्रिया में हैं. हालांकि इंटरनेट पर कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आने शुरू हो गए हैं. ऐसा लगता है कि करण जौहर एक बार फिर शो के होस्ट के रूप में वापसी करेंगे. वह पहले सीजन के भी होस्ट थे. रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरा सीजन सितंबर तक ऑनएयर हो सकता है. बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 की विनर दिव्या अग्रवाल थी.
शो के लिए मेकर्स ने मुनव्वर फारूकी से संपर्क किया है. टेल्लीचक्कर ने इस बात की जानकारी दी है. वह लॉक अप के विजेता हैं. वास्तव में, ऐसी अफवाहें थीं कि वह लॉक अप 2 को होस्ट करेंगे या शो के जेलर होंगे. पिछले साल, मुनव्वर फारूकी खतरों के खिलाड़ी 13 में नहीं आ सके, क्योंकि उनके खिलाफ मामला दर्ज होने के कारण उनका वीजा मंजूर नहीं किया गया था. लॉक अप 2 के लिए अर्चना गौतम और सौंदर्या शर्मा के नाम भी चर्चा में थे, हालांकि अभी कुछ भी आधिकारिक नहीं है.
रिपोर्ट की मानें तो एमटीवी स्प्लिट्सविला स्टार कैट कृष्तियान से भी मेकर्स ने संपर्क किया है. टेली चक्कर की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बीबी ओटीटी 2 के निर्माताओं ने शो में भाग लेने के लिए उनसे संपर्क किया है. मॉडल और निर्माताओं के बीच बातचीत जारी है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो हम जल्द ही उन्हें शो में देख सकते हैं. हालांकि, अभी कुछ भी कन्फर्म नहीं हुआ है. इसके अलावा बशीर अली, अनुष्का सेन, आवेज दरबार, केविन अल्मासिफर जैसे नामों की चर्चा है.
Also Read: The Kerala Story को लेकर नहीं थम रहा विवाद, कई जगह बैन हुई फिल्म… तो किसी को मिली जान से मारने की धमकी
बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन हिट रहा था. प्रतियोगी जीशान खान, दिव्या अग्रवाल, उर्फी जावेद, अक्षरा सिंह, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट, मिलिंद गाबा, नेहा भसीन, शमिता शेट्टी और राकेश बापट ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था. इनमें से नेहा भसीन, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट, राकेश बापट और शमिता शेट्टी ने भी बिग बॉस 15 में हिस्सा लिया था. बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 की विनर दिव्या अग्रवाल रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










