Bigg Boss Friendship: अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे की दोस्ती में फिर आई दरार, एक दूसरे को किया अनफॉलो

अभिषेक बजाज और प्रनित मोरे की फाइल फोटो
Bigg Boss Friendship: बिग बॉस 19 के फेमस दोस्त अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे की दोस्ती पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं. दुबई ट्रिप के बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया, जिससे फैंस के बीच नई अटकलें तेज हो गई हैं. जानिए क्या है पूरा मामला?
Bigg Boss Friendship: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 19 से निकलकर पॉपुलर हुए अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. शो के दौरान दोनों की दोस्ती को फैंस ने खूब पसंद किया था. घर के अंदर दोनों एक-दूसरे के काफी करीब नजर आते थे और उनकी बॉन्डिंग सोशल मीडिया तक छाई रही.
बिग बॉस हाउस में भी हुई थी खटपट
लेकिन अभिषेक के एलिमिनेशन के बाद उनकी दोस्ती में पहली बार दरार दिखी थी. हालांकि, बिग बॉस 19 खत्म होते-होते दोनों के बीच सबकुछ ठीक होता दिखा और फैंस को लगा कि पुरानी गलतफहमियां दूर हो चुकी हैं. मगर अब एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.
दोनों ने एक दूसरे को किया अनफॉलो
दरअसल, अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. ये वही दोस्त हैं, जो कुछ ही दिन पहले दुबई ट्रिप पर साथ नजर आए थे. रिजवान साजन की पार्टी से लेकर कई इवेंट्स तक दोनों साथ दिखे थे. बिग बॉस 19 की पॉजिटिव गैंग के साथ उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. लेकिन अचानक अनफॉलो करने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है. लोग अब यही कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच फिर से कुछ ठीक नहीं चल रहा. फिलहाल इस पूरे मामले पर न तो अभिषेक और न ही प्रणित की तरफ से कोई बयान सामने आया है.
ये था पुराना झगड़ा
अगर पुराने झगड़े की बात करें, तो इसकी शुरुआत बिग बॉस 19 के एक अहम एपिसोड से हुई थी. उस दौरान प्रणित मोरे को तीन नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को सेफ करने का मौका मिला था. नॉमिनेशन में अभिषेक बजाज, अशनूर कौर और नीलम गिरी थे. प्रणित ने अशनूर को सुरक्षित कर दिया, जिससे अभिषेक और नीलम शो से बाहर हो गए.
यह भी पढे़ं: Arijit Singh: अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट की वजह ग्रह-नक्षत्र तो नहीं? ज्योतिष का दावा- सिंगर पर चल रही साढ़े साती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




