Sapna Choudhary अपने बच्चे के लिए चाहती हैं ऐसी जिंदगी, जल्द ही सामने आ सकती है डांसर के बेटे की तसवीर
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Jul 2021 8:42 PM
Sapna Choudhary wants spotlight free life for her child: बिग बॉस फेम डांसर सपना चौधरी अपनी डांसिंग स्किल्स और अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं. बिग बॉस 11 का हिस्सा रहीं सपना ने शो में अपने बेबाकपन के कारण चर्चा में रही थीं.
बिग बॉस फेम डांसर सपना चौधरी अपनी डांसिंग स्किल्स और अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं. बिग बॉस 11 का हिस्सा रहीं सपना ने शो में अपने बेबाकपन के कारण चर्चा में रही थीं. आपको बता दें एक्ट्रेस कम डांसर पिछले ही साल मां बनीं हैं, उन्होंने बेटे को जन्म दिया है. सपना ने अपने बेटे के बारे में शायद पहली बार कुछ बताया है. वो चाहती हैं कि उनका बेटा सेलिब्रिटी की लाइमलाइट से दूर रहे.
https://www.instagram.com/p/CQlIvuGMq9X/
ईटाइम्स में छपि खबर के मुताबिक सपना ने कहा कि “मेरा बच्चा वह है जो वास्तव में उधम मचाता नहीं है, वह मुझे शांति से काम करने देता है. जब मैं काम के लिए बाहर होता हूं तो वह शांत रहता है और इससे मुझे जो मानसिक शांति मिलती है, वह मुझे ठीक से काम करने में मदद करती है. सपना कहती हैं लेकिन मैं चाहता हूं कि वह एक स्पॉटलाइट मुक्त जीवन जीएं. मैं चाहता हूं कि वह एक सामान्य, सेलेब-ध्यान मुक्त जीवन जिए.”
https://www.instagram.com/p/CPDdgvFh5J4/
लाखों दिलों की धड़कन हैं सपना चौधरी
बता दें कि, हरियाणवी डांसर सपना चौधरी लाखों दिलों की धड़कन हैं. जब भी हरियाणी म्यूजिक की बात आती हैं, सपना चौधरी का नाम दिमाग में आता है. उनके डांस वीडियोज फैंस को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं. उनके पुराने स्टेज डांस वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.
https://www.instagram.com/p/CN9mOsxh7xY/
बिग बॉस 11 में नजर आई थीं सपना चौधरी
सपना चौधरी बिग बॉस 11 में नजर आई थीं. बिग बॉस में वह ज्यादा लंबा सफर तो तय नहीं कर पाईं लेकिन उन्होंने एक ऊंचाई को छू लिया. इसके बाद उनकी बॉलीवुड में भी इंट्री हुई. सपना चौधरी ने कई भाषाओं के वीडियो सॉन्ग में काम किया है. सपना चौधरी के प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. साल 2018 में वह भारत में सर्च होने वाली टॉप सेलेब्रिटीज की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहीं थीं.
https://www.instagram.com/p/CNMabs1h–g/
Posted By: Shaurya Punj
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










