ePaper

Sapna Choudhary New Video: सपना चौधरी का नया गाना 'बागड़ो नाची सावण में' रिलीज, ठुमकों पर हार जाएंगे दिल

Updated at : 07 Aug 2021 11:20 AM (IST)
विज्ञापन
Sapna Choudhary New Video: सपना चौधरी का नया गाना 'बागड़ो नाची सावण में' रिलीज, ठुमकों पर हार जाएंगे दिल

हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का नया गाना 'बागड़ो नाची सावण में' रिलीज हो चुका है. फैंस के बीच इस गीत की धूम मच गई है. कुछ ही दिन में इसे 55 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

विज्ञापन

बिग बॉस फेम सपना चौधरी का नया गाना ‘बागड़ो नाची सावण में’ रिलीज हो चुका है. कुछ ही दिन में इसे 55 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. रिलीज होने के बाद से ही यह गाना जमकर तहलका मचा रहा है. बिग बॉस फेम सपना चौधरी अकसर अपना वीडियो शेयर करती हैं जो फैंस के बीच तुरंत वायरल हो जाती है.

https://www.instagram.com/p/CSGh2iYlxn_/

इन गाने की याद दिलाता है सपना का नया गाना

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) तो मां बन चुकी हैं और अब उन्होंने परिवार की जिम्मेदारियों की तरफ ध्यान देना शुरू कर दिया है. मां बनने के बाद भी सपना फैंस के लिए नए वीडियो रिलीज करती हैं. सपना के गाने ‘बागड़ो नाची सावण में’ को पहली बार सुनने में ही 52 गज का दामन की याद दिलाता है. सपना के इस गाने का म्यूजिक कहीं न कहीं रेनुका पवार के 52 गज के दामन से मेल खाता है.

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने करियर के पीक पर पहुंच चुकी हैं. उन्होंने बेशुमार शोहरत और लोकप्रियता देख ली है और बिग बॉस (Bigg Boss) का हिस्सा बनने के बाद तो वह घर-घर में मशहूर हो चुकी हैं. सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अपने डांसिंग वीडियो और फोटोशूट से वो फैंस को लुभाती रहती हैं.

बिग बॉस से चर्चा में आईं सपना

सपना रियलिटी टीवी शो बिग बॉस सीजन 11 (Bigg Boss 11) का हिस्सा रह चुकी हैं. सपना देश के सबसे विवादित टीवी शो का हिस्सा बनीं और उनकी पॉपुलैरिटी देश भर में हो गई. हालांकि इसी दौरान सपना चौधरी ने काफी वेट भी गेन कर लिया था. शो के बाद उनका गाना ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ काफी वायरल हुआ था.

वायरल हुआ था सपना का बयान

बिग बॉस फेम हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने पिछले दिनों बड़ा बयान दिया था. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री में होने वाले पक्षपात और उनके साथ हुए व्यवहार पर बात कही है.

https://www.instagram.com/p/CQlIvuGMq9X/

साल 2018 में सबसे ज्‍यादा सर्च की जानेवाली सेलेब्रिटी

सपना चौधरी बिग बॉस 11 में नजर आई थीं. बिग बॉस में वह ज्‍यादा लंबा सफर तो तय नहीं कर पाईं लेकिन उन्‍होंने एक ऊंचाई को छू लिया. इसके बाद उनकी बॉलीवुड में भी इंट्री हुई. सपना चौधरी ने कई भाषाओं के वीडियो सॉन्‍ग में काम किया है. सपना चौधरी के प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. साल 2018 में वह भारत में सर्च होने वाली टॉप सेलेब्रिटीज की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहीं थीं.

https://www.instagram.com/p/CQLfQzWBby_/

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola