ePaper

Rakhi Sawant ने बीच सड़क पर शख्स की लगाई क्लास, कहा क्यों देख रहे हो अंकल . . .

Updated at : 06 Jun 2021 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
Rakhi Sawant ने बीच सड़क पर शख्स की लगाई क्लास, कहा क्यों देख रहे हो अंकल . . .

Rakhi Sawant caught a man staring at her on the street while she was giving an interview: राखी सावंत अपने बिंदास स्वभाव के कारण जानी जाती हैं, आए दिन वो अपने बयान और तस्वीरों के कारण चर्चा में आती हैं. बिग बॉस फेम राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. राखी इस दौरान अभिनेता पर्ल वी पुरी की गिरफ्तारी पर बोल रही थीं. वो पर्ल का समर्थन करती दिखीं. उस दौरान एक शख्स उन्हें घूरकर देख रहा था. जिसके बाद राखी सावंत ने गुस्से में सबके सामने खरी-खोटी सुनाई.

विज्ञापन

राखी सावंत अपने बिंदास स्वभाव के कारण जानी जाती हैं, आए दिन वो अपने बयान और तस्वीरों के कारण चर्चा में आती हैं. बिग बॉस फेम राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. राखी इस दौरान अभिनेता पर्ल वी पुरी की गिरफ्तारी पर बोल रही थीं. वो पर्ल का समर्थन करती दिखीं. उस दौरान एक शख्स उन्हें घूरकर देख रहा था. जिसके बाद राखी सावंत ने गुस्से में सबके सामने खरी-खोटी सुनाई. शख्स पर गुस्सा करते हुए राखी सावंत का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के साथ यह घटना शनिवार को हुई, जब वह मुंबई की सड़क पर मीडिया से बातचीत कर रही थीं.

क्या है राखी सावंत के वायरल वीडियो में

शख्स पर भड़कते हुए राखी सावंत के वीडियो को Voompla नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने शेयर किया गया है. इस पर राखी सावंत उन्हें सामने देखकर चलने के लिए कहती हैं. इस वीडियो में वह कहती हैं,”अंकल आप जाओ न.. मैं इंटरव्यू कर रही हैं. ऐसे क्यों देख रहे हो.” राखी सावंत आगे कहती हैं,”लड़की नहीं देखी क्या.. वो देखो एक्सीडेंट हो जाएगा.. उधर देखो मुझे क्या देखते हो… बोलता है कि आपको देखकर आदमी.” फोटोग्राफर्स से राखी आगे कहती हैं कि ‘वो मेरे को देख रहा है. मेरे कॉस्टूयम को देख रहा है। उधर से बस और गाड़ी आ रही है.‘

https://www.instagram.com/p/CPvOh5yJzRa/?utm_source=ig_embed&ig_rid=307add69-226c-4640-8ed0-17b4a9f6eaf1

Deepika Padukone को कॉपी करती नजर आईं Rakhi Sawant

कुछ दिनों पहले बिग बॉस 13 फेम राखी सावंत ने मस्तानी का नया रूप काफी वायरल हो रहा था. मुंबई की सड़कों पर एक्ट्रेस मस्तानी के गेट-अप में नजर आईं. राखी सावंत के लुक ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है. राखी सावंत शुक्रवार को दीपिका पादुकोन को कॉपी करती नजर आईं, एक्ट्रेस को मुंबई के लोखंडवाला में स्पॉट हुईं वो मस्तानी लुक में थीं.

पिछले दिनों मीका सिंह के साथ स्पॉट हुईं थीं राखी सावंत

15 साल पहले 2006 में राखी सावंत (Rakhi Sawant) और मीका सिंह (Mika Singh) अचानक उस वक्त सुर्खियों में आ गए थे, जब बर्थडे पार्टी में मीका सिंह ने राखी को जबर्दस्ती किस कर लिया था। इस घटना के बाद काफी बवाल मचा था. पिछले दिनों 15 साल बाद अब राखी और मीका उस विवाद को भुलाकर एक बार फिर गले लगे.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola