Bigg Boss: एक्स्ट्रा चिकन मांगने पर शालिन भनोट को बिग बॉस ने लगाई फटकार, अर्चना बोली- क्या ये खाना खाने..

बिग बॉस का लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. जहां शालिन भनोट को एक्स्ट्रा चिकन मांगने पर बिग बॉस ने जमकर फटकार लगाई है. वहीं अर्चना गौतम ने भी सपोर्ट करते हुए शालिन को खरी खोटी सुनाई.
बिग बॉस 16 दर्शकों का खूब मनोरंजन करता रहा है और आज का एपिसोड ड्रामा और मनोरंजन से भरपूर होने वाला है. लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस कॉल करते हैं और गौतम विग को बताते हैं कि उन्हें कप्तानी से फायर कर दिया गया है. इधर सौंदर्या अपने प्यार को साबित करने के लिए कोर्ट रूम में अपना पक्ष रखती है. यही नहीं सौंदर्या ने बिग बॉस पर पक्षपात करने और टीना दत्ता को कोर्ट रूम ट्रायल के दौरान जज बनाने का आरोप भी लगाया. अब शो का नया प्रोमो जारी किया गया है.
आने वाले प्रोमो में, हम देखते हैं कि शालिन भनोट एक बार फिर 250 ग्राम चिकन पाने के लिए एक बार फिर घर में ड्रामा करते है. शालिन भनोट टीना दत्ता के साथ बिग बॉस से घर में और चिकन भेजने का अनुरोध करते हैं. शालिन आगे कहते हैं “बिग बॉस प्लीज मेरा चिकन भेजो, तुमने मेरा चिकन बिग बॉस नहीं भेजा है.” बाद में हम शालीन को कनफेशन रूम में बैठे देखते हैं, जहां बिग बॉस शालिन के साथ बात करते हैं और कहते हैं, ”हम आपको जानबूझकर भूखा रखने की योजना नहीं बना रहे हैं, और हमने बहुत सारे चिकन भेजे हैं और इसे एक सप्ताह के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. आपके लिए अलग से चिकन नहीं भेजा जाएगा”.
Also Read: Bigg Boss 16: टीना दत्ता ने शालिन भनोट को किया किस, बिग बॉस ने कैप्टेंसी से गौतम विग को किया फायर, VIDEO
शालिन को घर में ज्यादा चिकन मिलने की हरकत से अर्चना गौतम चिढ़ जाती हैं. वह गुस्से में कहती हैं, ”पहले उसे घर भेज दो भाई, क्या वह बिग बॉस में खाना खाने आया है. मैं बिग बॉस की गलती मैं हूं, मार्केट में इतने एक्टर्स है…इसको क्यों लाया, क्या ये खाना खाने आया है?” हीं एक वीडियो में टीना दत्ता और शालिन भनोट को एक दूसरे संग रोमांटिक होते देखा गया. दोनों ‘रात लम्बियां’ पर एक-दूसरे के साथ डांस करते देखे गए. अपना रोमांटिक डांस पूरा करने के बाद टीना ने शालिन के गाल पर किस भी किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










