Bigg Boss 20: 37 साल बड़े सलमान खान से शादी करना चाहती थीं अरिश्फा खान, ऐसे किया प्यार का इजहार, शरमा गए भाईजान

Updated:
विज्ञापन

अरिश्फा ने सलमान खान से अपने प्यार का किया इजहार!

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bigg Boss 20 में अरिश्फा खान ने सलमान खान के सामने अपने प्यार का इजहार किया. 23 साल की अरिश्फा ने बताया कि वह उनसे शादी करने का सपना लेकर मुंबई आई थीं.

विज्ञापन

Bigg Boss 20: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के चाहने वालों की कमी नहीं है. उनकी उम्र भले ही 60 साल हो गई हो, लेकिन आज भी लड़कियां उन्हें अपना क्रश मानती हैं. अब 'बिग बॉस 20' की कंटेस्टेंट अरिश्फा खान (Arishfa Khan) ने भी सलमान के सामने कुछ ऐसा कह दिया कि भाईजान भी मुस्कुराने लगे. 23 साल की अरिश्फा ने बताया कि वह बचपन से ही सलमान को पसंद करती हैं और उनसे शादी करने का सपना लेकर मुंबई आई थीं.

विज्ञापन
Image

सलमान के सामने खोला दिल का राज

आपको बता दें कि वीकेंड का वार में सलमान खान के साथ मस्ती-मजाक के दौरान अरिश्फा ने अपने दिल की बात कह दी. उन्होंने कहा, "सर, आप मेरे बचपन के क्रश हो. मैं मुंबई आई थी आपसे शादी करने." अपनी बात कहते ही अरिश्फा थोड़ी घबरा गईं और सलमान से माफी भी मांगने लगीं. उन्होंने बताया कि जब वह बहुत छोटी थीं, तभी से सलमान उनके क्रश रहे हैं.

Image

भाईजान ने भी दिया प्यारा जवाब

ऐसे में अरिश्फा की बातें सुनकर सलमान खान भी मुस्कुराते नजर आए. उन्होंने एक्ट्रेस को एडोरेबल बताया. इसके बाद अरिश्फा ने सलमान के साथ काम करने की इच्छा भी जाहिर की. इस पर भाईजान ने उन्हें भरोसा दिलाया कि भविष्य में दोनों साथ काम जरूर करेंगे. यह सुनकर अरिश्फा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

image.png

काजी तौकीर को भी मिला ऑफर

एपिसोड में सलमान खान ने काजी तौकीर को भी एक खास ऑफर दिया. उन्होंने कहा कि शो से बाहर आने के बाद वह काजी को अपनी फिल्म में गाना गाने का मौका देंगे. सलमान की यह बात सुनकर काजी के लिए भी यह पल खास बन गया.

शो में कैसा चल रहा अरिश्फा का गेम?

अरिश्फा खान शो की शुरुआत से ही खुलकर अपनी बात रखती नजर आ रही हैं. वह हर मुद्दे पर अपनी राय देने से पीछे नहीं हटतीं. सलमान खान भी उनके खेल से प्रभावित दिखाई दे रहे हैं. अब वीकेंड का वार में उनके इस मजेदार खुलासे ने एपिसोड को और दिलचस्प बना दिया.

ये भी पढ़ें: 13 साल बाद फिर लौटा 'आशिकी 2' वाला जादू, श्रद्धा कपूर के लिए श्रेया घोषाल ने गाया 'ईठा' का गाना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola