Bigg Boss 19: हर्ष गुजराल का तान्या मित्तल पर तंज– “आपके आने से देश की GDP गिर गई”, लगातार की बेइज्जती

Bigg Boss 19 Harsh Gujral Roasts Tanya Mittal
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के इस हफ्ते के वीकेंड वार में तान्या मित्तल ने लूटी सबसे ज्यादा लाइमलाइट. सलमान खान और सितारों संग मस्ती, वरुण-जाह्नवी की फिल्म प्रमोशन और हर्ष गुजराल की तान्या पर मजेदार तंज, फैंस को मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज.
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का वीकेंड का वार इस हफ्ते धमाकेदार रहा. सलमान खान ने अमाल मलिक और बसीर को शो में गालियां देने और बदतमीजी करने पर जमकर फटकार लगाई. वहीं, गौहर खान ने शो में आकर जेठ आवेज दरबार को आईना दिखाया. इस बीच, हर्ष गुजराल ने तान्या मित्तल पर फनी तंज कसते हुए कहा, “आपके आने से देश की GDP गिर गई”, और लगातार उनकी बेइज्जती करते दिखे. इस मजेदार पल ने प्रोमो वीडियो में खूब सुर्खियां बटोरी और फैंस को एंटरटेनमेंट का डबल डोज दिया.
तान्या मित्तल की मस्ती और लाइमलाइट
शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आ चुका है. इस हफ्ते बिग बॉस में कई सितारे गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे. वीकेंड के वार में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को प्रमोट करते दिखेंगे. दोनों फिल्म की पूरी कास्ट के साथ शो में पहुंचे और सलमान खान एवं कंटेस्टेंट्स के संग मस्ती मजाक करते नजर आए.
एक्टर मनीष पॉल इस हफ्ते बिग बॉस 19 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट तान्या मित्तल का मजाक उड़ाते दिखे. मनीष पॉल ने तान्या से मजाक में पूछा- “जब आपको कोई फिल्म देखनी होती है तो क्या पूरा थिएटर बुक कराती हैं या अकेली चली जाती हैं?” इस सवाल पर रोहित सराफ बीच में बोलते हैं कि तान्या तो थिएटर ही खरीद लेती हैं. तान्या इसे सुनकर हंसते हुए कहती हैं कि बिग बॉस के बाद उनका यही प्लान है.
अभिषेक मल्हान और हर्ष गुजराल का धमाल
इस हफ्ते बिग बॉस ओटीटी-2 के कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान और स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल भी शो में शामिल होंगे. हर्ष और अभिषेक मिलकर तान्या की अमीरी का मजाक उड़ाते दिखेंगे. हर्ष गुजराल ने कहा- “मैं कितना भी फेंक लूं लेकिन तान्या से ज्यादा नहीं फेंक सकता.”
कुल मिलाकर, रविवार के एपिसोड में सबसे ज्यादा लाइमलाइट तान्या मित्तल को मिलने वाली है. प्रोमो वीडियो में भी तान्या की चर्चा सबसे ज्यादा दिखाई दे रही है. फैंस अब एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Alia Bhatt Special Post: राहा कपूर का प्यारा सरप्राइज, आलिया ने शेयर की इमोशनल पोस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By पुष्पांजलि
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










