ePaper

Bigg Boss 19: एक्स बॉयफ्रेंड बलराज सिंह ने तान्या मित्तल को भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'मुझे बदनाम करने की कोशिश की'

Updated at : 09 Sep 2025 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 19

बलराज सिंह ने तान्या मित्तल को भेजा लीगल नोटिस, फोटो - इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट तान्या मित्तल और उनके एक्स बॉयफ्रेंड बलराज सिंह के बीच नया विवाद सामने आया है. बलराज ने तान्या पर सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और तस्वीरों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और लीगल नोटिस भेजा.

विज्ञापन

Bigg Boss 19: रियलिटी शो बिग बॉस 19 हमेशा ही अपने ड्रामा और कंट्रोवर्सी के कारण सुर्खियों में रहता है. इस बार शो की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल ने अपनी बोल्ड बातें और लाइफस्टाइल के कारण खूब चर्चा बटोरी है. लेकिन अब तान्या के रिलेशनशिप ड्रामा ने नया मोड़ ले लिया है. उनके एक्स बॉयफ्रेंड बलराज सिंह ने तान्या के खिलाफ लीगल नोटिस भेजा है. बलराज का कहना है कि तान्या ने उनके साथ की तस्वीरों और वीडियोज का गलत इस्तेमाल किया और अपनी पॉपुलैरिटी बढ़ाने के लिए उन्हें यूज किया.

तान्या ने बलराज के साथ लगाई तस्वीर 

बलराज सिंह ने Zoom/Telly Talk India से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि तान्या ने उनके साथ एक पॉडकास्ट किया और कुछ तस्वीरें खींची, लेकिन बाद में उन तस्वीरों के साथ एक रोमांटिक गाना ‘हमारे मिलन की घड़ी’ जोड़कर उन्हें सोशल मीडिया पर गलत तरीके से पेश किया. बलराज ने कहा, “मैंने शुरू में इसे नजरअंदाज किया, लेकिन अब मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता. मैंने तान्या को लीगल नोटिस भेज दिया है और उनकी टीम को कहा है कि मेरे वीडियोज बिना मेरे परमिशन के नहीं डाले जाएं.”

मानहानि का कर सकते है केस 

बलराज ने यह भी कहा कि वह तान्या के खिलाफ मानहानि का केस भी कर सकते हैं. उन्होंने आगे कहा, “तान्या ने मुझे बदनाम करने की कोशिश की. जब वह शो से बाहर आएंगी और मुझसे सवाल करेंगी, तो मैं उन्हें जवाब दूंगा.” इस विवाद ने बलराज को काफी परेशान कर दिया है. तान्या ने सिर्फ अपने पब्लिक इमेज को बढ़ाने के लिए उनका इस्तेमाल किया.

तान्या मित्तल की लाइफस्टाइल

तान्या मित्तल शो के शुरू से ही अपनी लाइफस्टाइल और घर के बारे में अनोखे दावे करती रही हैं. उन्होंने बताया कि उनका घर पांच या सात स्टार होटल जैसा आलीशान है. उनके घर में हर फ्लोर पर पांच नौकर और सात ड्राइवर हैं. इसके अलावा, उनके घर में कई लिफ्ट्स हैं, लेकिन बिजली का बिल सिर्फ ₹600 आता है क्योंकि घर में सोलर पैनल लगे हैं. तान्या के इन बड़े बड़े दावों केे कारण सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया. उनके माता-पिता ने भी अपने ऑनलाइन व्यवहार और फैंस के रिएक्शन पर चिंता जताई और दर्शकों से कहा कि वे तान्या को सपोर्ट करें और उनका साथ दें.

ये भी पढ़ें: Rise And Fall में इग्नोर होने पर कंटेस्टेंट्स पर भड़के पवन सिंह, कहा- ‘मैं 30 सेकंड चुप रहकर टीवी पर दिखूंगा’

ये भी पढ़ें: Akshay Kumar Birthday: 58 की उम्र में भी बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार का जलवा बरकरार, जन्मदिन पर फैंस के लिए किया स्पेशल पोस्ट

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola