ePaper

Bigg Boss 18: सलमान खान के सामने किस बात पर विवियन डीसेना और चाहत पांडे के बीच हुई झड़प, देखें VIDEO

Updated at : 02 Nov 2024 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 18: सलमान खान के सामने किस बात पर विवियन डीसेना और चाहत पांडे के बीच हुई झड़प, देखें VIDEO

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में कंटेस्टेंट इन-दिनों दिवाली के जश्न में डूबे हैं. इसी बीच गिफ्ट देने के बीच विवियन डीसेना और चाहत पांडे के बीच झड़प हुई. दोनों ने एक दूसरे को कई बातें कही.

विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 हर गुजरते दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है. जहां इस बार का वीकेंड का वार काफी मजेदार गुजर रहा है. कंटेस्टेंट्स और होस्ट सलमान खान दिवाली सेलिब्रेट कर रहे हैं. इसी बीच विवियन डीसेना और चाहत पांडे के बीच फिर से तीखी बहस देखने को मिली. दरअसल सलमान ने कहा कि दिवाली काफी अच्छा त्योहार है, क्योंकि इसमें हमें गिफ्ट्स मिलती है. आप लोगों को भी सामने रखा उपहार एक दूसरे को देने हैं. मैं सबके एक एक करके नाम लूंगा और उसमें जो लेबल लगा कि उसके मुताबिक आप प्रतियोगी को बुला सकते हैं. होस्ट ने बोला पहला बॉक्स है, क्लास की कमी. विवियन चाहत का नाम लेते हैं और उन्हें वो बॉक्स देते हैं. एक्ट्रेस को ये बात खराब लगती है और वह कहती हैं कि विवियन को खुद बॉक्स रखना चाहिए, क्योंकि वह किसी से तरीके से बात नहीं करते हैं. ये पहली बार नहीं है जब दोनों स्टार्स के बीच लड़ाई हुई हो. घर के अंदर दो वाइल्डकार्ड की भी एंट्री हुई है. जिसमें दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर का नाम शामिल है.

Also Read- Bigg Boss 18 में इस भोजपुरी स्टार की होगी एंट्री, सलमान खान संग करेंगे ये खास काम

Also Read- Bigg Boss 18: सलमान खान की कौन सी बात सुनकर रो पड़ी ऐलिस कौशिक, आप भी देखें VIDEO

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola