Bigg Boss 18: सलमान खान की कौन सी बात सुनकर रो पड़ी ऐलिस कौशिक, आप भी देखें VIDEO

Updated:
विज्ञापन

Bigg Boss 18: इस बार का वीकेंड का वार दर्शकों के लिए काफी एंटरटेनिंग होने वाला है, क्योंकि सलमान खान ने रजत दलाल की जमकर क्लास लगाई. इधर भाईजान ने कुछ ऐसी सच्चाई भी बताई, जिसे सुनकर ऐलिश रोने लगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में करण वीर मेहरा, चुम दरंग, रजत दलाल, अरफीन खान, ईशा सिंह, एलिस कौशिक, चाहत पांडे, अविनाश मिश्रा, तजिंदर सिंह बग्गा, शिल्पा शिरोडकर और विवियन डीसेना जैसे प्रतियोगी हर दिन धमाल मचा रहे हैं. कंटेस्टेंट्स किसी न किसी मुद्दों को लेकर एक दूसरे से भिड़ते हैं. ऐसे में वीकेंड का वार पर सलमान उनकी क्लास भी लगाते हैं. इस हफ्ते रजत दलाल निशाने पर आए. इसके अलावा ऐलिस कौशिक इमोशनल होती हुई दिखी. दरअसल एक्ट्रेस ने करणवीर मेहरा और ईशा सिंह को बताया था कि उसके बॉयफ्रेंड कंवर ढिल्लन ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया था. उन्होंने कहा, “मैं पहली गर्लफ्रेंड हूं, जिसे उसने घर पर इंट्रोड्यूस किया था. उसने मुझसे सिर्फ इतना कहा था, ‘मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं.’ अब भाईजान ने इस स्टेटमेंट की सच्चाई बताई. एक्टर ने कहा, “ऐलिस करण को आपने बताया है कि किसी ने आपको शादी के लिए प्रपोज किया है, लेकिन जिसकी आप बात कर रही हैं वो इंटरव्यू में कुछ और बयान दे रहा है.” ऐलिस ये सुनकर इमोशनल हो गई और कहा कि ऐसा नहीं हो सकता है. इसके बाद सलमान ऐलिस को उनके बॉयफ्रेंड की ओर से कही गई स्टेटमेंट बताई. बयान था, “मैंने ये नहीं बोला. मैंने किसी को प्रपोज नहीं किया. ऐलिस और मैं अच्छे दोस्त हैं.”

Also Read- Bigg Boss 18 Elimination: बीबी हाउस से इस हैंडसम हंक का कटा पत्ता, नाम जानकर नहीं होगा यकीन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola