Bigg Boss 17 होस्ट करेंगी कंगना रनौत! एक्ट्रेस ने भाईजान की उतारी नकल, सामने आया ये VIDEO
Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Oct 2023 12:14 PM
बिग बॉस 17 के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि कंगना रनौत, सलमान खान की नकल करते दिख रही है. वो एक्ट करके बताती है कि एक्टर उनका कैसे वेलकम करते. इस दौरान सलमान उनके पीछे आकर खड़े हो जाते हैं.
Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 17 कुछ दिन पहले ही शुरू हुआ है. पहले वीकेंड का वार एपिसोड में होस्ट सलमान खान अपने अंदाज से दर्शकों का दिल बहलाते दिखेंगे. रविवार के एपिसोड में कंगना रनौत नजर आएंगी और उनका स्वैग दर्शकों को काफी पसंद आएगा. नये प्रोमो में सलमान कंगना के साथ ‘गरबा’ करती दिख रही है. कंगना अपनी फिल्म तेजस का प्रमोशन करने आई. वहीं, बिग बॉस 17 के घर में कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ भी पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी फिल्म गणपत का प्रमोशन किया. बता दें कि रियलिटी शो में खानज़ादी, मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे-विक्की जैन और नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा, मन्नारा चोपड़ा, नवीद सोले और अभिषेक कुमार, ईशा मालवीय, तहलका भाई, अनुराग डोभाल, अरुण श्रीकांत मशेट्टी जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं.
कंगना रनौत बिग बॉस 17 में
बिग बॉस 17 के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि कंगना रनौत, सलमान खान की नकल करते दिख रही है. वो एक्ट करके बताती है कि एक्टर उनका कैसे वेलकम करते. इस दौरान सलमान उनके पीछे आकर खड़े हो जाते है. कंगना इस बात से अनजान होती है और वो पीछे पलटकर देखती है कि भाईजान होते है. एक्टर हंसते है और फिर उनकी अपकमिंग फिल्म तेजस को प्रमोट करते है. एक्टर कहते हैं, क्या आप मुझे भी नहीं छोड़ेंगी? क्या था वो डायलॉग? इस पर कंगना कहती है- छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं. उसके बाद सलमान उनसे पूछते है कि अगर कोई को-स्टार उनके साथ फ्लर्ट करता है तो वह क्या करती हैं.
https://www.instagram.com/reel/Cyqm8X4vgHk/?
कंगना रनौत बोलीं-अगर कोई मुझसे फ्लर्ट करें…
सलमान खान के सवाल पर कंगना रनौत कहती है, अगर कोई मुझसे फ्लर्ट करें और वह आपकी तरह हैंडसम हो तो मैं दिल से काम लूंगी. सलमान कहते है आप क्यो बोलेंगी बदले में. इसपर एक्ट्रेस कहती है, यह डिपेंड करता है कि सामने वाले ने क्या कहा. एक बार आप अपनी फ्लर्टिंग स्किल्स दिखाएंगे, बहुत सारी लड़कियां आपका चार्म देखना चाहेंगी. ये सुनकर दबंग खान कहते हैं, आप बड़ी खूबसूरत लग रही हैं। फिर कहूंगा कि अगले 10 साल के बाद आप क्या कर रही हैं. इसके बाद दोनों हंसने लगते है. वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है.
कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ बिग बॉस 17 में
वहीं, बिग बॉस 17 का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ मंच पर सलमान से मिलते हैं. प्रोमो में सलमान टाइगर और कृति के साथ गणपत के नए गाने हम आए हैं पर थिरकते नजर आ रहे हैं. कृति और टाइगर दोनों ब्लैक आउटफिट में दिखे. तीनों को मजेदार बातचीत करते और खूब हंसते हुए भी देखा गया. बता दें कि टाइगर की फिल्म गणपत 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें अमिताभ बच्चन भी है, जो टाइगर के दादा के किरदार में है.
https://www.instagram.com/p/Cyps70ErhR_/
ईशा मालविया की सलमान खान ने लगाई क्लास
वीकेंड का वार प्रोमो में सलमान खान ईशा मालविया से एक्स-बॉयफ्रेंड अभिषेक सिंह पर मारपीट का आरोप लगाने और आरोप की गंभीरता पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं. वह कहते हैं कि, अपनी सुविधा के हिसाब से बरताव कर रही हो. मन्नारा को आप आत्म-मुग्ध कहती हो, आप घर में सबसे आत्म-मुग्ध व्यक्ति हैं. बता दें कि बॉलीवुडलाइफ की पोल की मानें तो नवीद सोले घर से बेघर हो सकते हैं. हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.
https://www.instagram.com/p/CypovvfAGMI/
अंकिता लोखंडे और खानजादी की लड़ाई
अंकिता लोखंडे और खानजादी के बीच जुबानी जंग छिड़ जाती है, जिसमें लोखंडे खानजादी से कहते हैं कि उन्हें ड्रामा चाहिए, जिस पर खानजादी कहते हैं कि अंकिता को फुटेज चाहिए. वह कुछ ऐसा कहने के लिए आगे बढ़ी जिससे लोखंडे बिल्कुल भी नाराज नहीं हुई. खानजादी ने कहा, ”सीरियल नहीं करती हूं मैं”. इससे अंकिता गुस्से में आ गईं और उन्होंने जवाब दिया, “तू टेलीविजन पर है भूल मत”.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










