Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी के खिलाफ विक्की जैन ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- नाजिला को जिंदा...
Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 हर गुजरते दिन के साथ काफी मेजदार और दिलचस्प हो गया है. सलमान खान के शो में हाल ही में मेकर्स ने नया ट्विस्ट लाया है. लेटेस्ट एपिसोड में मुनव्वर फारुकी पर विक्की जैन ने गंभीर आरोप लगाया. चलिए आपको पूरी बात बताते है.

बिग बॉस 17 में दर्शकों को खूब सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में फिलहाल ऑरा, नील भट्ट, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मुनव्वर फारुकी, ईशा मालविया, अभिषेक कुमार, आयशा खान, अनुराग डोभाल, मन्नारा चोपड़ा, रिंकू धवन, अरुण महाशेट्टी, समर्थ जुरेल हैं.

बिग बॉस 17 में एक टास्क में कंटेस्टेंट एक-दूसरे को बेनकाब करने के लिए वकील की भूमिका निभाते हैं. विक्की जैन, मुनव्वर फारुकी के गेमप्ले के बारे में चर्चा करते है. विक्की कहते है कि कैसे मुनव्वर फारुकी ने कथित तौर पर शो में दर्शकों को गुमराह किया.
Tomorrow's Episode: Munawar in katgarah #BiggBoss17 pic.twitter.com/1Rn7iKzUor
— BBTak (@BiggBoss_Tak) December 28, 2023

विक्की, मुनव्वर से कहते है कि, आप नाजिला को जिंदा रख कर बहुत सारे लोगों का सपोर्ट लेना चाह रहे थे. गुड बॉय वाले इमेज से खेलना चाहते थे, लेकिन वो सारी इमेज खारिज हो गई आयशा के इस घर में आने से.

इन आरोपों के बीच अंकिता लोखंडे मुनव्वर के बचाव में उतरती हैं. इस पर अंकिता ने कहा, “उन्होंने शो में झूठ बोला और एक अलग पर्सनालिटी दिखाया. आयशा की एंट्री ने यह सब साबित कर दिया.”

मुनव्वर ने उन दोनों को जवाब देते हुए कहा, ‘वकील के तौर पर अच्छा काम विक्की भाई.’ इसके बाद मुनव्वर फूट-फूट कर रोने लगे. मन्नारा चोपड़ा ने उसे फिर संभाला.

आयशा खान ने वाइल्ड कार्ड के रूप में बिग बॉस 17 में एंट्री ली है. शो में आते ही मुनव्वर पर आयशा ने डबल-डेटिंग का आरोप लगाया था. उसके बाद से ही मुनव्वर का खेल शो में बिगड़ने लगा.

टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, मनीषा क्वीन वाइल्ड कार्ड रिवेंट के रूप में बिग बॉस 17 में भाग लेंगी। हालांकि पहली बार ऐसी खबरें आई थीं कि वो 11 में वाइल्ड कार्ड बैंड की एंट्री के साथ रिलीज हुई थी। लेकिन अब उनके बिग बॉस 17 में आने की संभावना काफी ज्यादा है.

खबरी के ऑफिशियल हैंडल से किए गए एक ट्वीट ने दर्शकों का ध्यान खींचा है, क्योंकि उन्होंने मुनव्वर की जीत की भविष्यवाणी की थी. ट्वीट में लिखा है, “मुनव्वर फारुकी अभी भी सबसे आगे हैं और बड़े अंतर से बिगबॉस17 जीतने के लिए सबसे पसंदीदा हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी 2024 को कलर्स चैनल पर रात 9 बजे से शुरू होगा. टॉप पांच फाइनलिस्ट बीबी 17 की विजेता ट्रॉफी के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे.

बिग बॉस 17 से ऐश्वर्या शर्मा बाहर हो गई है. नील भट्ट की पत्नी और एक्ट्रेस एक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस है. गुम है किसी के प्यार में वो पाखी के किरदार में नजर आई थी.
Also Read: Bigg Boss 17 Finale Date: बिग बॉस 17 का फिनाले कब होगा? जानें कब आएगा आखिरी एपिसोड, ये शो करेगा रिप्लेस!प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










