Bigg Boss 16: विकास ने चुनाव में कम वोटों से हारने पर अर्चना गौतम का उड़ाया मजाक, गुस्से में कहा अनपढ़

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 16: विकास ने चुनाव में कम वोटों से हारने पर अर्चना गौतम का उड़ाया मजाक, गुस्से में कहा अनपढ़

बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में, विकास और अर्चना गौतम की भयंकर लड़ाई हुई. जहां विकास ने अर्चना को अनपढ़ कहा और कम वोटों से चुनाव हारने के लिए उसका मजाक भी उड़ाया. वहीं सुम्बुल तौकीर और एमसी स्टेन कहते हैं कि विकास किसी को अनपढ़ नहीं कह सकता.

विज्ञापन

बिग बॉस 16 के घर में हर दिन कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलते है. जहां टीना और शालीन भनोट में हर दिन लड़ाई हो रही है. दोनों एक दूसरे पर भरोसा और फिर से दोस्ती करने के लिए तैयार नहीं है. अब लेटेस्ट एपिसोड में घरवाले कैप्टेंसी टास्क के लिए तैयारी करते है. जहां टीना दत्ता की ओर से विशेष शक्तियों का उपयोग करके चुने गए अब्दु रोजिक और विकास मनकतला के साथ सौंदर्या शर्मा कप्तानी की दावेदार बन गई हैं. कप्तानी के कार्य के ठीक बाद, विकास और अर्चना गौतम की भयकंर लड़ाई शुरू हो जाती है. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ जाता है कि विकास अर्चना को अनपढ़ कह देता है और कम वोटों से चुनाव हारने के लिए उसका मजाक भी उड़ाता है.

अर्चना-विकास में हुई लड़ाई

यह सब तब शुरू हुआ, जब विकास ने अर्चना से उनके लिए अलग से चिकन बनाने को कहा. अर्चना ने ये करने से इनकार कर दिया. जिसके बाद विकास भड़क जाता है और उन्हें बदतमीज कहता है. वह यहीं नहीं रुका, उसने कहा कि घरवाले तुम्हारे बारे में जो कहते है एकदम वह सही है. अर्चना सवाल करती ह�� कि वह उसके लिए चिकन क्यों बनाएगी, जिस पर विकास उसे नॉन सेंस औरत और अनपढ़ कहते हुए जवाब देता है. फिर वह उससे पूछता है कि उसने कितनी पढ़ाई की है और किसने उसे चुनाव में खड़े होने दिया. इसके बाद विकास ने अर्चना का मजाक उड़ाते हुए पूछा कि उन्हें कितने वोट मिले और खुद जवाब देते हुए कहा कि ‘एक प्रतिशत वोट भी नहीं मिला होगा’.

Also Read: Entertainment News LIVE: दीपिका पादुकोण के बिकिनी पर बवाल, जानें किसने क्या कहा, विकास-अर्चना की लड़ाई
विकास ने अर्चना को कहा अनपढ़

दोनों की लड़ाई बढ़ जाती है. जिसके बाद श्रीजिता डे अर्चना का समर्थन करती है और उसे विकास से पूछने के लिए कहती है कि उसने कितनी पढ़ाई की है. अर्चना श्रीजिता से कहती हैं कि उन्हें अंग्रेजी नहीं आती. श्रीजिता उसे याद दिलाती है कि अंग्रेजी जानने से यह तय नहीं होता कि आप कितने योग्य या शिक्षित हैं. सुम्बुल तौकीर और एमसी स्टेन उनकी चर्चा को सुनते हैं और महसूस करते हैं कि विकास किसी को अनपढ़ नहीं कह सकता. विकास और अर्चना की बहस जारी रहने पर अर्चना कहती हैं कि यह संस्कार है जो उनके माता-पिता ने उन्हें दिया है, जिस पर विकास जवाब देते हैं, “तेरे माता-पिता भी कह रहे हैं कि उन्होंने किस तरह के अनपढ़ को जन्म दिया है”.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola