Bigg Boss 16: अपने बर्थडे के दिन फूट-फूटकर रोई टीना दत्ता, घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की हुई एंट्री

बिग बॉस के घर में बीते दिनों नॉमिनेशन टास्क हुआ. जिसमें सुम्बुल, शिव, साजिद, शालीन, प्रियंका, टीना और एमसी स्टेन को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हुए. इधर टीना को अपने जन्मदिन पर रोते हुए देखा गया.
बिग बॉस 16 के घर इन-दिनों फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. जहां शिव ने बीते दिनों निमृत को घर का नया कैप्टन बना दिया. इस बात से टीना टूट गई और रोने लगी. बता दें कि जिस दिन ये सब हुआ, उसी दिन टीना दत्ता का जन्मदिन भी था. हालांकि उनके एकमात्र सच्चे दोस्त शालीन उन्हें चुप करवाने की कोशिश कर रहे थे.
टीना शालीन से कहती है ”मैं उनके साथ बहुत प्यार से खाना बनाती हूं, मैं अपना राशन लेती हूं और बिना किसी नफरत के उनके साथ बांटती हूं. एक बार भी निमृत या शिव नहीं आए और मेरे साथ बात नहीं की और कहा कि चलो आज लड़ाई नहीं करते क्योंकि यह तुम्हारा जन्मदिन है. हम अगले दिन लड़ सकते हैं. यहां तककि स्टेन भी नहीं आए और मुझसे पूछा कि क्या मैं अब ठीक महसूस कर रही हूं. कम से कम मेरे जन्मदिन पर तो अर्चना ने मुझे प्यार जताया. वह आई और पूरे दिन में मुझे चार बार विश किया. इस घर में कोई भी आपका मित्र नहीं है और इस घर में कुछ भी स्थायी नहीं है.”
https://www.instagram.com/p/ClghbD9Kpff/?hl=en
बाद में प्रोमो में, हम बिग बॉस को नए वाइल्ड कार्ड प्रतियोगियों से घरवालों को मिलवाते देख सकते है. ये कंटेस्टेंट और कोई नहीं बल्कि गोल्डन बॉयज’ के नाम से मशहूर सनी नानासाहेब वाघचौरे और संजय गुजर हैं. घर में हर कोई नए वाइल्ड कार्ड प्रतियोगियों का स्वागत करता है. निमृत पूछती है “सोना का वजन कितना है, मुझे एक जंजीर दे दो मेरा जीवन अच्छा हो जाएगा”. जिसपर गोल्डन बॉयज जवाब देते हैं “एक जंजीर का वजन लगभग 8 किलो होता है.” यहां तककि अंकित भी लड़कों के गले में इतने सारे सोने की चेन पहनने पर कहते है कि “गोल्ड बॉयज काम गोल्ड माइन ज्यादा लग रहे हैं ये लोग.” द गोल्डन बॉय रैपर और बिग बॉस 16 के प्रतियोगी एमसी स्टेन से मिलते हैं और कहते हैं, “आप बहुत अकेला महसूस कर रहे थे, इसलिए अब हम यहां आपके लिए हैं.”
https://www.instagram.com/p/ClgX9zNDvbk/?hl=en
Also Read: Bigg Boss 16: शिव ठाकरे ने निमृत को बनाया घर का अगला कैप्टन, टीना बोली- सब के सब यहां धोखेबाज है…
इसके बाद कंटेस्टेंट नॉमिनेशन टास्क के लिए इकट्ठा होते हैं. नामांकन प्रक्रिया में, प्रतियोगियों को ‘द्वारपाल’ नामित करने के लिए कहा जाता है, जो लोगों को लास्ट में नॉमिनेट करेंगे. शालीन भनोट पहले द्वारपाल थे और उन्होंने सुम्बुल तौकीर को नॉमिनेट किया. इसके बाद अर्चना गौतम ने शिव ठाकरे को, प्रियंका ने साजिद खान को और सौंदर्या ने शालीन को नॉमिनेट किया. एपिसोड के अंत तक, सुम्बुल, शिव, साजिद, शालिन, प्रियंका, टीना और एमसी स्टेन को नामांकित किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




