Bigg Boss 16: शालीन ने किया अपने प्यार का इजहार, इस वजह से टीना दत्ता ने निमृत को कहा ‘गंवार’, VIDEO

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 16: शालीन ने किया अपने प्यार का इजहार, इस वजह से टीना दत्ता ने निमृत को कहा ‘गंवार’, VIDEO

बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में फुल ऑन ड्रामा हुआ. एक तरफ टीना और शालीन ने एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया. तो दूसरी तरफ टीना और निमृत में जमकर बहस होती है. दोनों एक-दूसरे से लड़ते है.

विज्ञापन

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में शालीन भनोट और टीना दत्ता के बीच कभी प्यार तो कभी तकरार, यही देखने को मिल रहा है. दोनों अक्सर अपने रिश्ते को लेकर कंफ्यूज दिखते है. लेकिन अब लगता है कि फाइनली दोनों के बीच चीजें सही हो रही है. शालीन और टीना एक-दूसरे से प्यार का इजहार करते है. वहीं, टीना का गुस्सा निमृत पर फूटता है. टीना उसे जाहिल भी कह देती है.

शालीन भनोट और टीना का प्यार

बिग बॉस 16 में शालीन भनोट, टीना से सवाल करता है कि क्या वह उसे पसंद करती है और वह हां कहती है. कलर्स द्वारा जारी किए गए प्रोमो में वो कहता है कि वह भी उसे पसंद करता है और इससे टीना शरमा जाती है. वह उसे गले लगा लेती है और शालीन उससे वादा करता है कि वो उसका दिल नहीं तोड़ेगा. शालीन, टीना के माथे पर किस करते दिख रहे है.

टीना और निमृत की लड़ाई

बिग बॉस 16 का नया प्रोमो सामने आया है. इसमें टीना दत्ता और प्रियंका चाहर चौधरी बर्तन साफ करते होते है. जिसके बाद टीना, निमृत को चिल्लाकर बुलाती है, लेकिन वो नहीं आती. इसके बाद वो उसे बुलाने के लिए कमरे में चली जाती है और कहती है उसे आना होगा. निमृत पूछती है क्या हुआ. जिसपर टीना कहती है जो लोग गंवारों की तरह खाना खाते है और अपने प्लेट में जूठे के साथ फेंक देते है ना, हम ऐसे साफ नहीं कर सकते. मतलब क्या सब घर पर भी ऐसे गंवार और जाहिल की तरह रहते है क्या. मैं वो बर्तन नहीं साफ कर रही और ना ही प्रियंका.

निमृत और टीना में बहस

टीना दत्ता की बातें सुनकर निमृत उसके पीछे आता ही और कहती है, अगर वो ऐसे बमबार्डिंग करते हुए आएंगी तो वह जरूर पूछेंगी कि क्यों आएं वो. जिसके बाद दोनों में तू-तू, मैं-मैं होने लगती है. वहीं, निमृत को लोगों को रैंक करने के लिए कहा जाता है लेकिन प्रियंका, शालिन, टीना और अर्चना इस पर अच्छी प्रतिक्रिया नहीं देती है. शिव और सौंदर्या को पहले और दूसरे स्थान पर रखा जाता है. उन्हें अंदर जाने और रैंक के हिसाब से अपना राशन लेने की इजाजत है.

Also Read: Bigg Boss 16: सलमान खान का ये सवाल सुनकर भिड़े सुम्बुल के पिता और टीना की मां, इस बात पर हुई तीखी बहस

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola