Bigg Boss 16: सलमान खान का ये सवाल सुनकर भिड़े सुम्बुल के पिता और टीना की मां, इस बात पर हुई तीखी बहस

बिग बॉस 16 में फुल ऑन ड्रामा जारी है. लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान इसमें सुम्बुल के पिता, टीना दत्ता की मां और शालीन के माता-पिता से पूछते है, क्या आपको ऐसा लगता है कि उनकी बेटी के साथ इस शो में बहुत जुल्म हो रहा है.
Bigg Boss 16 Shukrawar Ka Vaar: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. शुक्रवार का वार में सुम्बुल के पिता, टीना दत्ता की मां और शालीन के माता-पिता आपस में भिड़ते दिख रहे है. नया प्रोमो वीडियो सामने आया है और सलमान खान उनसे एक सवाल पूछते दिख रहे है. इसपर सुम्बुल के पिता टीना के खिलाफ कुछ कहते दिख रहे है.
बिग बॉस 16 का एक वीडियो कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. सलमान खान इसमें सुम्बुल के पिता, टीना दत्ता की मां और शालीन के माता-पिता से पूछते है, क्या आपको ऐसा लगता है कि उनकी बेटी के साथ इस शो में बहुत जुल्म हो रहा है. इसपर शालीन के माता-पिता कहते है, रिमोट कंट्रोल से शो चलाने की कोशिश कर रहे है. टीना की मां कहती है, हमलोग स्कूल में नहीं भेजे बच्चे को, बिग बॉस में भेजे. फिर सुम्बुल के पिता कहते है, टीना ने ना जाने कितने शब्द कहे है क्या आपको लगा है कि हम उन लफ्जों के लिए भी माफी मांगे.
सुम्बुल के पिता की बात सुनकर टीना दत्ता की मां कहती है, क्यों मांगे माफी. फिर उसके बाद कहती है, आप सब सही है. आपकी बेटी सही है और सही है और हम सब गलत. वहीं, घर में फहमान की एंट्री वाइल्ड कार्ड सदस्य के तौर पर हुई. इस दौरान सलमान उनसे कहते है कि आपको घरवालों के बारे में बताए कि किस सदस्य को क्या गलतफहमी है. इसपर फहमान सुम्बुल के बारे में कहते है कि उसे गलतफहमी है कि वो कमजोर है.
Also Read: Bigg Boss 16: साजिद खान का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- पिता के अंतिम संस्कार के नहीं थे पैसे, लेकिन…
हाल ही में टीना दत्ता सुम्बुल के पिता पर अपना गुस्सा जाहिर करती दिखती है. वो कहती है, ‘मैं भी एक लड़की हूं, यह इतना जरूरी नहीं है, मैं भी किसी की बेटी हूं, आप कैसे बोल सकते हैं, मेरे बारे में. सब लोग बोल रहे हैं, जो दिख रहा है, मेरे डैड कभी किसी लड़की के बारे में ऐसी बात नहीं करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










