Bigg Boss 16: सलमान खान के शो से सौंदर्या शर्मा हुई आउट! फैंस बोले- अर्चना गौतम से दोस्ती टूटते ही एलिमिनेट…

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 16: सलमान खान के शो से सौंदर्या शर्मा हुई आउट! फैंस बोले- अर्चना गौतम से दोस्ती टूटते ही एलिमिनेट…

Soundarya Sharma Evicted: बिग बॉस 16 के शुक्रवार का वार में सलमान खान ने जहां टीना दत्ता की जमकर क्लास लगाई. वहीं अब खबर आ रही है कि इस हफ्ते सौंदर्या शर्मा घर से एलिमिनेट हो गई हैं. बता दें कि इस वीक शालीन भनोट, टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा और सुंबुल तौकीर खान बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे.

विज्ञापन

Soundarya Sharma Evicted: बिग बॉस 16 हर दिन के साथ काफी धमाकेदार हो रहा है. बीते दिनों शुक्रवार का वार में सलमान खान ने टीना दत्ता की जमकर क्लास लगाई. इधर इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए शालीन भनोट (Shalin Bhanot), टीना दत्ता (Tina Datta), सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) और सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) नॉमिनेट हुआ था. अब खबर आ रही है कि सौंदर्या घर से बेघर हो गई हैं. उनके जाने की खबर सुनकर फैंस काफी खुश हैं. उनका कहना है कि अगर वह अर्चना की दोस्त रहती तो, आज एलिमिनेट नहीं होना पड़ता.

सौंदर्या हुई घर से बेघर

द खबरी ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बतााय कि “ब्रेकिंग! सौंदर्या शर्मा घर से बाहर हो गई हैं”. एक्ट्रेस के एविक्शन से फैंस काफी खुश है. एक यूजर ने लिखा, मैं खुश हूं कि ये आखिर चली गई…लोगों को भड़काने के अलावा ये कुछ नहीं कर रही थी. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अर्चना के साथ अच्छी दिख रही थी, लेकिन दूसरों की बात में आकर पत्ता ही साफ हो गया…उसके साथ रहती तो एंटरटेन करती ना कि विलेन बन जाती”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”ओवरकॉन्फिडेंस इसे कहते हैं…सबको वीक बोलने वाली…आज चली गई”.


सलमान ने टीना की जमकर लगाई क्लास

बिग बॉस 16 के घर में टीना दत्ता और शालीन भनोट के बीच की अनबन जल्द खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. कभी दोस्त या प्रेमी रहे टीना और शालीन अब मुख्य रूप से भिड़ते नजर आते हैं. एक-दूसरे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद टीना ने हाल ही में शालीन के बारे में कुछ दावे किए. उन्होंने खुलासा किया कि घर में प्रवेश करने से पहले शालीन उनसे मिलने और एक ‘टीम’ बनाने के लिए बेताब थे और कहा कि अभिनेता ने उनसे कुछ मांगा है. सलमान ने इस बात पर उनकी क्लास लगाई और कहा कि आपने 15 सप्ताह तक अपने दिल में यह सब रखा जब तक कि शालीन के साथ चीजें अच्छी नहीं थीं, अब आप यह सब बता रहे हैं क्योंकि चीजें नहीं हैं.” टीना ने कहा, “ऐसा नहीं था सर,” सलमान कहते हैं, “और कोई सीमा रखी नहीं आपने ?” टीना फूट-फूटकर रोने लगती है. प्रियंका टीना को मनाने की कोशिश करती है, लेकिन टीना कहती है, “मैं थक गई हूं, मैं घर जाना चाहती हूं सर. हर चीज का मेरे ऊपर दोष आ रहा है.”


Also Read: Bigg Boss 16: ये होंगे बिग बॉस 16 के टॉप 2 फाइनलिस्ट, प्रियंका चौधरी-अर्चना गौतम का कटा पत्ता

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola