Bigg Boss: आज होगा पहला वीकेंड का वार, घर में ग्रैंड एंट्री लेंगे सलमान खान,अब्दु रोजिक को देंगे ये गिफ्ट

बिग बॉस 16 में आज पहला वीकेंड का वार होगा. इस दौरान सलमान खान शो में ग्रैंड एंट्री लेंगे. वो अब्दु रोजिक के लिए एक खास तोहफा भी लेकर आएंगे. जिसे देखकर घरवालों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है.
बिग बॉस 16 को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन बीते है, ऐसे में अभी से ही घरवाले एक दूसरे संग लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं. आज वीकेंड का वार का पहला एपिसोड है. इसमें जबरदस्त एक्शन और भाईजान की ग्रैंड एंट्री दर्शकों को देखने को मिलेगी. कोविड-19 के बाद पहला ऐसा मौका होगा, जब शो के होस्ट यानी सलमान खान घर में एंट्री लेंगे. दबंग खान बिग बॉस 16 के घर में भव्य तरीके से यानी ढोल की थाप के साथ प्रवेश करेंगे.
प्रोमो के मुताबिक, सलमान खान ने घर के अंदर से शो को होस्ट किया. एपिसोड के लिए बगीचे और गतिविधि क्षेत्र में एक सुंदर सेटअप का निर्माण किया गया था. प्रोमो वीडियो में जैसे ही सलमान खान घर में एंटर होते हैं, अब्दु रोजिक दौड़कर उनकी तरफ दौड़ते हैं और उन्हें गले लगाते हैं. वह गार्डन एरिया में शो होस्ट करने के लिए एक बड़ी सी चैट पर बैठ गए. सलमान खान अब्दु रोजिक के लिए एक खास तोहफा लेकर आये है. ये गिफ्ट और कुछ नहीं बल्कि डम्बल हैं.
जिन लोगों ने एपिसोड देखा है, उन्हें पता होना चाहिए कि अब्दु ने उनके लिए छोटे डम्बल बिग बॉस से मांगा था. जिसके बाद भाईजान ने उनकी ये विश पूरी की. जब अब्दू ने बक्सा खोला, तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था और वह मुस्कुराने लगे. सलमान खान को अब्दू को चिढ़ाते हुए देखा जा सकता है कि वह वर्कआउट करना चाहता है, ताकि वह शो में खूबसूरत लड़कियों को प्रभावित कर सके.
Also Read: Bigg Boss 16: अब्दू रोजिक पहनते हैं गोल्ड प्लेटेड जूते, कीमत जानकर इन 3 कंटेस्टेंट ने की चुराने की कोशिश!
आगे वीडियो में सभी घरवाले सलमान खान के साथ डिनर करने बैठते हैं और वह उन्हें अपने कीमती टिप्स देते नजर आ रहे हैं. वह उन्हें घर में रियल और अच्छे से गेम खेलने के लिए मार्गदर्शन देते है. भाईजान गौतम सिंह विग को कहते हैं कि उनकी गेम कुछ खास समझ नहीं आ रही है. सलमान ने यहां तककह दिया कि उन्हें लगता है कि शालिन अभी भी एक्टिंग कर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










