अंकित ने प्रियंका पर कर दिया ऐसा कमेंट…कि गुस्से में आकर एक्ट्रेस ने मुंह पर फेंक दिया गंदा पानी, VIDEO

Updated:
विज्ञापन
अंकित ने प्रियंका पर कर दिया ऐसा कमेंट…कि गुस्से में आकर एक्ट्रेस ने मुंह पर फेंक दिया गंदा पानी, VIDEO

बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड में प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता में जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली. जहां अंकित ने प्रियंका पर कुछ टिप्पणी की, जिसके बाद एक्ट्रेस ने उनके मुंह पर गंदा पानी फेंक दिया.

विज्ञापन

बिग बॉस में इन-दिनों फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. जहां अपकमिंग एपिसोड में हम सलमान खान को अंकित गुप्ता के साथ बात करते हुए देखते हैं. वह कहते हैं, “अंकित, आपको उन लोगों को सलाह देना चाहिए, जो आपकी सलाह सुनने के लिए तैयार हैं.” जिसपर अंकित जवाब देता है, “सर इसलिए मैंने उसे कुछ भी बताना बंद कर दिया है” अंकित की बातचीत सुनकर प्रियंका का दिल टूट जाता है.

अंकित से नाराज हुई प्रियंका

प्रोमो में आगे सलमान प्रियंका को दिखाते हैं कि अंकित ने उनके बारे में क्या कहा था. उसमें लिखा था, ”गेम के अलावा कुछ और बात करती ही नहीं है, मैं तो यार कुछ बोल भी नहीं सकता उसे, मैं जब बोलता हूं…उसे कुछ भी. अगर मैं करता भी हूं, तो वह मुझसे नहीं करने के लिए कहती है”. उनका बयान पढ़ने के बाद प्रियंका हैरान नजर आ रही हैं. वह कहती हैं, “अंकित वाह …” वीडियो में वे सभी एक टास्क कर रहे थे, जहां उन्हें उस व्यक्ति पर गंदा पानी फेंकना था, जिसे वे बुलाना चाहते हैं या सोचते हैं कि वह अच्छा नहीं कर रहा है.

प्रियंका-अंकित की हुई दोस्ती खत्म

प्रियंका अंकित को बुलाती है और गंदा पानी अंकित के चेहरे पर फेंक कर वहां से चली जाती है. बाद में, अंकित उससे बात करने की कोशिश करता है, लेकिन प्रियंका सुनने के मूड में नहीं है, क्योंकि वह अंकित के व्यवहार और धोखे से नाराज है. प्रियंका ने अंकित से कहा, ”क्या आपको लगता है कि मैं यहां खेलने आई हूं…तू अच्छे से जनता है मेरा नेचर गेम खेलने वाला है नहीं…तेरा नेचर है गेम खेलने का.” अंकित उसे रोकने की कोशिश करता है और उसका हाथ पकड़ लेता है, लेकिन वह उसे जाने के लिए कहती है. अंकित पलटवार करते हुए कहते हैं, “क्या तुमने इसे खो दिया है या क्या? क्या तुम मुझे मूर्ख समझते हो?”. प्रियंका उस पर वापस चिल्लाती है, “तुम मुझे मूर्ख समझते हो, मेरा हाथ छोड़ दो और मुझसे दूर रहो!”

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola