Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी को निम्रत कौर ने गुस्से में दी गालियां, इस बात पर हुई दोनों के बीच जमकर बहस

‘बिग बॉस 16’ में आए दिन कंटेस्टेंट के बीच जमकर लड़ाई होती है. इस बार प्रियंका चौधरी और निमृत कौर अहलूवालिया के बीच तीखी बहस होती है. निमृत का पारा बढ़ जाता है औऱ वो गुस्से में बहुत कुछ कह जाती है.
Bigg Boss 16: ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) का हर एपिसोड काफी एंटरटेनिंग होता है. लड़ाई, झगड़े के साथ-साथ इसमें प्यार-मोहब्बत भी दर्शकों को देखने मिलता है. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें प्रियंका चौधरी (Priyanka Chaudhary) और निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrat Kaur Ahluwalia) के बीच जमकर लड़ाई होती है. दोनों के बीच खाने को लेकर बहस होती है. उनके बीच बात इतनी बढ़ जाती है कि निमृत, प्रियंका को गाली दे देती है.
कलर्स ने बिग बॉस 16 का नया प्रोमो शेयर किया है. इसमें प्रियंका चौधरी और निमृत कौर अहलूवालिया के बीच जमकर बहस होती है. दरअसल, प्रियंका और टीना बात करते होते है, जिसमें प्रियंका कहती है कि उसे कम पोर्शन में खाना मिलता है. जबकि शिव ठाकरे और निमृत कौर अहलूवालिया को बड़े पोर्शन में खाना मिलता है. जिसके बाद निमृत अपना आपा खो देती है और दोनों के बीच काफी बहस होती है.
प्रियंका चौधरी और निमृत कौर अहलूवालिया के बीच लड़ाई बढ़ जाती है और निमृत उसे चीप कहती है. साथ ही उन्हें गालियां भी देती है. शालीन उसके गुस्से को शांत कराने की कोशिश कराता है, जिसके बाद निमृत कहती है, मैं उसके चेहरे पर थप्पड़ मारूं दूंगी. वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, निमृत बदतमीज है. एक अन्य यूजर ने लिखा, प्रियंका ने सही किया. एक यूजर ने लिखा, निमृत गाली कैसे दे सकती है.
बिग बॉस 16 का एक और प्रोमो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें सौंदर्या और गौतम साथ में रोमांस करते दिखाई दे रहे है. जहां सौंदर्या गौतम की गोद में बैठकर बात कर रही है और एक दूसरे को किस कर रहे है. उनकी केमिस्ट्री देखकर घरवाले दोनों के मजे ले रहे है. अब्दु इनके बीच के प्यार को देखकर काफी खुश हो रहा है और साजिद को बता रहा है कि एक बार फिर बाथरूम में जाने का वक्त आ गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










