ePaper

Bigg Boss 15:जानिए कौन हैं बिग बॉस 15 की विनर Tejasswi Prakash?अब 'नागिन' बनकर फैंस के दिलों पर करेगी राज

Updated at : 31 Jan 2022 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 15:जानिए कौन हैं बिग बॉस 15 की विनर Tejasswi Prakash?अब 'नागिन' बनकर फैंस के दिलों पर करेगी राज

इस साल बिग बॉस सीजन 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश बनीं. उन्होंने प्रतीक सहजपाल को हरा कर ट्राफी पर बाजी मार ली. चलिए बताते है आपको एक्ट्रेस से जुड़ी ये बातें.

विज्ञापन

Bigg Boss 15 Winner Tejasswi Prakash: रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) बनीं. तेजस्वी इस सीजन में एक मजूबत कंटेस्टेंट बनकर उभरी थी. तेजस्वी प्रकाश ने सबको पीछे छोड़ते हुए ट्राफी पर अपना कब्जा जमा लिया. एक्ट्रेस प्रतीक सहजपाल को हरा कर इस साल सीजन 15 की विनर बनी. शो जीतने के बाद से लोग तेजस्वी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते है. तो चलिए बताते है आपको उनके बारे में सबकुछ.

अब नागिन बनेगी तेजस्वी प्रकाश

बिग बॉस 15 के घर में तेजस्वी प्रकाश ने काफी सुर्खियां बटोरी है और इसका फायदा भी एक्ट्रेस को मिला. विनर बनने के साथ- साथ एक्ट्रेस को एक और बड़ा ऑफर मिल गया. एकता कपूर ने अपने सीरियल नागिन 6 के लिए तेजस्वी को लिया है. अब तेजस्वी नागिन बनकर फैंसों के दिलों पर राज करने वाली है. उनका प्रोमो वीडियो सामने आ चुका है.

तेजस्वी प्रकाश ने इन शोज में किया काम

तेजस्वी प्रकाश साल 2013 में संस्कार – धरोहर अपनों की में धारा की भूमिका में दिखी थी. इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘स्वरागिनी’ में लीड रोल प्ले किया था और इस शो ने उनकी पहचान घर- घर में बना दी. इसके अलावा उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 10’ में भी हिस्सा लिया था, लेकिन ये शो जीत नहीं पाई.

Also Read: तेजस्वी प्रकाश के इस सीरियल को लेकर हुआ था विवाद, इन वजहों से बन सकती है विनर

इस सीरियल को लेकर विवाद

वहीं, सीरियल पहरेदार पिया में उन्होंने दीया सिंह का रोल निभाया था. शो को लेकर काफी विवाद हुआ था. दरअसल, शो में उनकी शादी 10 साल के बच्चे से हो जाती है और ये ट्रैक लोगों को नहीं भाया था. एक्ट्रेस ने रिश्ता लिखेंगे हम नया, कर्ण संगिनी, सिलसिला बदलते रिश्तों का जैसे सीरियल्स का भी हिस्सा बन चुकी है.

ट्राफी जीतने के बाद एक्ट्रेस ने फोटो शेयर की

बिग बॉस 15 की ट्रॉफी जीतने के बाद तेजस्वी प्रकाश ने अपने माता- पिता के साथ फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, धन्यवाद #TejaTroops और इसे संभव बनाने वाले सभी लोगों का! चार महीने की बेहद चुनौतीपूर्ण यात्रा के बाद एक सपना सच हुआ! ट्रॉफी घर आई.

https://www.instagram.com/p/CZXatmphtEJ/

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola