ePaper

Bigg Boss 15: राजीव संग विशाल नहीं इस कंटेस्टेंट की होगी एंट्री, घरवालों के फैसले को दिखायेंगे ठेंगा

Updated at : 13 Jan 2022 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 15: राजीव संग विशाल नहीं इस कंटेस्टेंट की होगी एंट्री, घरवालों के फैसले को दिखायेंगे ठेंगा

सलमान खान (Salman Khan) ने इस वीकेंड का वार एपिसोड में ऐलान किया कि बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) को दो हफ्ते के लिए बढ़ा दिया जाएगा.

विज्ञापन

सलमान खान (Salman Khan) ने इस वीकेंड का वार एपिसोड में ऐलान किया कि बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) को दो हफ्ते के लिए बढ़ा दिया जाएगा. ऐसे में रियलिटी शो का जनवरी के अंत तक ग्रैंड फिनाले होगा. पहले इसका फिनाले 16 जनवरी को होने की उम्मीद थी. अब खबरें हैं कि घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो सकती है. पिछले दिनों खबरें थी कि शो में विशाल कोटिशन और राजीव अदतिया के साथ वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर घर में फिर से एंट्री कर सकते हैं.

हालांकि अब खबरें हैं कि विशाल कोटियाान को सिम्बा नागपाल ने रिप्लेस किया है. दरअसल विशाल के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद उनकी एंट्री में देरी हुई. बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, सिम्बा नागपाल से तब संपर्क किया गया था, लेकिन वह फिर से शो में एंट्री करने के इच्छुक नहीं थे. हालांकि पहले उन्होंने यह कहते हुए शो में फिर से प्रवेश करने से इनकार कर दिया कि उन्हें बेकार के झगड़ों में कोई दिलचस्पी नहीं है.

लेकिन अब उनके करीबी सूत्रों के अनुसार, सिम्बा ने वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में फिर से बिग बॉस 15 का हिस्सा बनने का फैसला किया है. बता दें कि, सिम्बा की अक्सर सिर्फ आलसी होने, हर समय सोने और शो में ज्यादा योगदान नहीं देने के लिए आलोचना की जाती थी. उनके निष्कासन के बाद कई लोगों ने इसे अनुचित बताया क्योंकि उन्हें कम वोटों के आधार पर नहीं बल्कि घरवालों के कारण निकाला गया था.

Also Read: सुष्मिता सेन ने नहीं लिया है बेटा गोद, जानें एक्ट्रेस के साथ क्या है इस बच्चे का रिश्ता

यह जानना दिलचस्प होगा कि इस बार उनकी एंट्री के बाद उनका खेल कैसा रहने वाला है, खासकर प्रतीक सहजपाल के साथ क्योंकि उनकी वजह से उन्हें बाहर किया गया था. चैनल ने अभी तक सिम्बा नागपाल की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की पुष्टि नहीं की है.

वीकेंड का वार के दौरान उमर रियाज घर से बेघर हो गए थे. वहीं शो के कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने के लिए दिव्या अग्रवाल, कश्मीरा शाह, राहुल महाजन, गीता कपूर, देबिना बनर्जी और विशाल सिंह जैसी हस्तियों ने शो में एंट्री की थी. वहीं शो के प्रतिभागियों के बीच टिकट टू फिनाले को लेकर जंग जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola