ePaper

Bigg boss 15: Rajiv Adatia को मिली जेल की सजा, तेजस्वी ने करण से कही दिल की बात

Updated at : 18 Nov 2021 12:35 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg boss 15: Rajiv Adatia को मिली जेल की सजा, तेजस्वी ने करण से कही दिल की बात

बिग बॉस 15 धीरे-धीरे काफी धमाकेदार होता जा रहा है. शो में पहली बार जेल की सजा का आगाज हो चुका है. जिसके बाद राजीव जेल जाने वाले बिग बॉस 15 के पहले कंटेस्टेंट बन गए.

विज्ञापन

बिग बॉस 15 में कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता. इन-दिनों घर के कंटेस्टेंट्स धमाल मचा रहे हैं. सभी वीआईपी जोन में जाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. फिलहाल घर की पूरा बागडोर वीआईपी मेंबर्स यानी की तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, उमर रियाज, निशांत भट्ट और विशाल कोटियन के हाथों में है.

बीते एपिसोड में करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल में जमकर लड़ाई देखने को मिली. वहीं सीजन में पहली जेल की सजा का आगाज हुआ. जिसके बाद सभी की मर्जी के बाद राजीव दातिया को जेल भेजा गया. जेल जाने की बात से राजीव काफी दुखी नजर आए.

https://www.instagram.com/p/CWYVcIODvmY/

दरअसल बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया था, जिसमें वीआईपी मेंबर्स को अपनी कुर्सी बचानी थी. वहीं टास्क के बाद इनमें से एक वीआईपी से कुर्सी छीनकर नॉन वीआईपी को दिया जाएगा. जिसके बाद टास्क के दौरान करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल आपस में भिड़ गए.

Also Read: Bigg Boss 15 : राकेश के बाद शमिता शेट्टी शो से हुई बाहर, फैंस को लगेगा झटका

लड़ाई इतनी बढ़ गई कि करण कुंद्रा ने अपनी बास्केट तोड़ दी. जिसके बाद वे डिस्प्वालिफाई कर दिया गया. बाद में सिम्बा को करण कुंद्रा और निशांत भट में एक वीआईपी को सुरक्षित करना था. इस फैसले में भी जबरदस्त बहस और लड़ाईयां देखने को मिली.

वहीं दूसरी तरफ घर में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का लव एंगल दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. दोनों अक्सर अपनी प्यूट केमेस्ट्री से दर्शकों का दिल जीतते हैं. अब हाल ही के एक एपिसोड में तेजस्वी करण से कहती है कि वह उनके क्रश है. जिसपर करण कहते हैं कि नहीं-नहीं ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. तेजस्वी ने फिर कहा तुमको क्या लगता है, जैसे मैं तुम्हारे साथ रहती हूं वैसे और लोगों के साथ रहती हूं.

Also Read: Bigg Boss 15: बिग बॉस के घर में Shivin Narang की होगी एंट्री! तेजस्वी-करण के लव स्टोरी में आएगा ट्विस्ट

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola