Bigg Boss 15 में टास्क के दौरान Jay Bhanushali ने फिर दी गाली, Prateek Sehajpal ने खुद को मारे थप्पड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2021 11:50 AM
बिग बॉस के घर में एक बार फिर से जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल आपस में भिड़ गए. दोनों में जमकर लड़ाई हुई. लड़ाई के बीच जय प्रतीक को गाली देने लगते है. जिससे प्रतीक बहुत गुस्सा हो जाते हैं और खुद को थप्पड़ मारने लगते हैं.
बिग बॉस 15 को शुरू हुए अभी एक हफ्ता ही हुआ है, कि घरवालों में जबरदस्त लड़ाईयां देखने को मिल रही है. बीते दिनों नोमिनेशन प्रक्रिया हुई थी, जिसमें 6 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए थे. अब बिग बॉस ने जंगलवासियों को एक टास्क दिया है. जिसका नाम है ‘जंगल में खुंखार दंगल’.
इस टास्क के दौरान एक बार फिर से जय भानुशाली (Jay Bhanushali) और प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) आपस में भिड़ गए. दोनों की लड़ाई इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर जय ने प्रतीक को गाली दे दी. जिसके बाद प्रतीक भी गुस्से में आ गए और अपने आप को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया.
इसी टास्क के दौरान निशांत भट्ट के पैर का नाखून भी टूट जाता है, जिसके बाद घर में एक बड़ा बवाल देखने को मिलता है. यही नहीं टास्क के दौरान शमिता को भी चोट लगती है. जिसके बाद प्रतीक आग बबूला हो जाते हैं और जंगलवासियों पर बरस पड़ते हैं.
इसी बीच तेजस्वी प्रकास बीच में आती हैं और ये समझाती है कि चास्क के दौरान सभी को चोट लगी है, लेकिन किसी ने विवाद खड़ा नहीं किया है. देखते ही देखते ये बहस विवाद का रूप ले लेती है और जय-प्रतीक की बड़ी लडाई हो जाती है.
इसी बीच जय प्रतीक को गाली देते हैं, जिसके बाद प्रतीक बहुत गुस्सा हो जाते है और जय को गाली नहीं देने की चेतावनी देता है. हालांकि जय उसे अनसुना करके वहां से चले जाते हैं. बाद में प्रतीक जय को ‘ग्वांर’ और ‘जाहिल’ कहते हैं. जिसमके बाद वह रोते हुए खुद को थप्पड़ मारने लगते है.
प्रतीक को ऐसे देखकर शमिता शेट्टी उसे समझाने की कोशिश करती है, जिसके बाद प्रतीक रोते हुए कहते है कि गाली देना उसके कॉन्ट्रैक्ट में नहीं लिखा है. प्रतीक कहते है कि वो शो में नहीं रहना चाहते और वो यहां से बाहर निकलने के लिए तैयार हैं.
Posted By Ashish Lata
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










