ePaper

Bigg Boss 15 दो हफ्तों के लिए हुआ एक्सटेंड! घर में वाइल्ड कार्ड की होगी एंट्री

Updated at : 10 Jan 2022 2:00 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 15 दो हफ्तों के लिए हुआ एक्सटेंड! घर में वाइल्ड कार्ड की होगी एंट्री

बिग बॉस 15 के दर्शकों के लिए एक खुशखबरी है. शो के मेकर्स ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे 2 हफ्तों के लिए एक्सटेंड कर दिया है.

विज्ञापन

Bigg Boss 15 Extended: रियलिटी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) अब अपने फिनाले वीक की ओर आगे बढ़ रहा है. शो में सभी कंटेस्टेंट के बीच कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं. आए दिन सेलेब्स किसी न किसी मुद्दें को लेकर एक दूसरे से लड़ते दिखाए दे रहे हैं. हालांकि वीकेंड के वार में शो के पॉवरफुल कंटेस्टेंट में से एक उमर रियाज (Umar Riaz) एलिमिनेट हो गए है. जिसके बाद अब शो को लेकर दर्शकों को लिए बड़ी खुशखबरी है. मेकर्स ने बिग बॉस 15 को 2 हफ्ते के लिए बढ़ाने का फैंसला लिया है.

दरअसल कलर्स की ओर से शो का नया प्रोमो जारी किया गया है. जिसमें देखा जा सकता है कि शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) घरवालों को बताते है कि ग्रैंड फिनाले अब दो हफ्तों के बाद होगा. ऐसे में शो को दो हफ्तों का एक्सटेंशन मिला है. 10 सेकंड के प्रोमो की शुरुआत बिग बॉस की आवाज के साथ होती है, जिसमें प्रतियोगियों को बताया जाता है कि “टिकट टू फिनाले जीतने की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है” फिर होस्ट सलमान प्रतियोगियों से बात करते हैं. वह कहते हैं, ‘एक अच्छी खबर है. इस शो को दो हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है.”

https://www.instagram.com/p/CYiW_9-lowL/

यह सुनकर, सभी प्रतियोगी खुश हो जाते हैं और खुशी से उछलने लगते हैं. राखी सावंत तुरंत खुश होकर हाथ उठाती हैं और खुशी का इजहार करती हैं. यह देख सलमान धीरे से हंस पड़ते हैं और सर पर हाथ रख लेते हैं. रिपोर्ट्स दावा किया जा रहा है कि मेकर्स ने यह फैसला मुंबई में कोविड -19 मामलों की बढ़ती संख्या के कारण लिया है.

वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की होगी एंट्री

रिपोर्ट्स की माने तो शो के आखिरी पड़ाव पर घर में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है. जिसमें राजीव अदातिया और विशाल कोटियन का नाम शामिल है. हालांकि विशाल कोविड पॉजिटिव हो गए हैं, जिसके बाद यह देखने वाली बात होगी कि उनके जगह और कौन आता है.

Also Read: Bigg Boss 15: सलमान खान के शो में इन दो कंटेस्टेंट की होगी धमाकेदार एंट्री! फैमिली वीक को लेकर बदला प्लान

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola