Bigg Boss 15: निशांत भट्ट ने ऐसा क्या कहा कि फूट-फूटकर रोने लगी तेजस्वी प्रकाश, वीडियो में देखें मेलोड्रामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2021 10:41 AM
बिग बॉस 15 के दर्शकों को शो में एक बार फिर से मेलोड्रामा देखने को मिलेगा. आने वाले एपिसोड में किचन ड्यूटी को लेकर निशांत भट्ट और तेजस्वी में लड़ाई होगा. इस झगड़े के बाद तेजा इमोशनल होती दिखाई देंगी.
Bigg Boss 15: बिग बॉस के घर में कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता है. इस घर में अक्सर दो दोस्त दुश्मन बन जाते हैं और एक दूसरे के खिलाफ गेम खेलना शुरू कर देते है. इस बार के सीजन में एक ओर जहां तेजस्वी और करण कुंद्रा के बीच में जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी और निशांत भट्ट की दोस्ती खत्म होती दिख रही है. जैसे कि आपको पता होगा कि पिछले एपिसोड में घर में वीआईपी जोन से तेजस्वी और करण कुंद्रा बाहर निकाले गए हैं.
ऐसे में अब आने वाले एपिसोड में निशांत भट्ट और तेजस्वी प्रकाश में बहस बाजी देखने को मिलेगा. इस एपिसोड का प्रोमो ट्विटर पर जमकर वायरल हो रहा है. प्रोमो में देखा जा सकता है कि निशांत, राजीव अदातिया, और प्रतीक सहजपाल किजन एरिया में खड़े होकर डिस्कस कर रहे होते हैं. वहीं किजन में मौजूद तेजस्वी राजीव से पूछती हैं, लंच क्या करने वाले है? इसके बाद भी तीनों बात करते ही दिखाई देते हैं.
https://twitter.com/BiggBoss/status/1461279084512563203
जिसके बाद फिर से तेजा कहती हैं कि ‘एक सेकेंड..मुझसे बात करो’. निशांत उनसे कहते हैं ”टॉक टू मी का मतलब क्या? तेजा कहती है कि मैं आपसे नहीं राजीव से कुछ पूछ रही हुं. इसके बाद निशांत राजीव से कहते हैं कि हम लोग डिसाइड करेंगे क्या बनेगा.’इस बात से तेजस्वी हैरान हो जाती हैं, और पूछती हैं, ‘इस बात का डिस्कशन मेरे साथ क्यों नहीं हो रही है?’
यह बात कहकर तेजस्वी रोने लग जाती है और अपने आंसू पोंछती हैं और कहती है कि तुम लोग आपस में डिसाइड कर रहे हो और ऑर्डर्स दे रहे हो यहां पर. इसके बाद तेजा किचन से निकल जाती है.
बाद में किचन एरिया में निशांत कहते हैं कि क्या हो गया, कोई टेढ़ी बात की नहीं. प्रतीक भी समर्थन में कहते हैं कि हमने तो कुछ बोला ही नहीं. बाद में तेजा फिर से आती है और कहती है कि राजीव से पूछा, आपसे कुछ बात भी नहीं की है. निशांत दखल देकर कहते हैं कि पूछने का भी तरीका होता है. ऑर्डर थोपना बंद करो पहले और फिर दूसरे से बात करो. तोजा रोने से कुछ नहीं होगा.
Also Read: Bigg Boss 15 : निशांत भट्ट के सपोर्ट में आईं गीता कपूर, तसवीर शेयर कर लिखा- अंधे फॉलोवर न बनें…
Posted By Ashish Lata
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










