ePaper

Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar : जैस्मिन भसीन शो से बाहर! मिली इस बात की सजा, सलमान खान भी शॉक में...

Updated at : 09 Jan 2021 11:22 AM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar : जैस्मिन भसीन शो से बाहर! मिली इस बात की सजा, सलमान खान भी शॉक में...

bigg boss 14 weekend ka vaar jasmin bhasin eliminated from the show upcoming episode bud : रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) में आज वीकेंड का वार एपिसोड में तगड़ा झटका लगनेवाला है. कुछ दिन पहले शो में नॉमिनेशन के दौरान शो के चार मजबूत दावेदार रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, जैस्मीन भसीन और एली गोनी को बिग बॉस ने घर से बाहर होने के लिए सीधे सीधे नॉमिनेट कर दिया था.

विज्ञापन

Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar : रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) में आज वीकेंड का वार एपिसोड में तगड़ा झटका लगनेवाला है. कुछ दिन पहले शो में नॉमिनेशन के दौरान शो के चार मजबूत दावेदार रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, जैस्मीन भसीन और एली गोनी को बिग बॉस ने घर से बाहर होने के लिए सीधे सीधे नॉमिनेट कर दिया था. चारों एकदूसरे से नॉमिनेशन डिस्‍कस करते दिखे थे, जिसके बाद बिग बॉस ने उन्‍हें सजा सुनाई थी.

अब द रियल खबरी के ट्वीट के अनुसार, जैस्मीन भसीन और अभिनव शुक्ला घर से बाहर हो सकते हैं और यह अनुमान लगाया गया था कि उन्हें एक गुप्त कमरे में भेजा जा सकता है. लेकिन स्‍पॉटब्‍वॉय की लेटेस्‍ट अपडेट के अनुसार, कथित तौर पर, इस हफ्ते के वीकेंड का वार में, जैस्मीन घर से बाहर हो जाएंगी, साथ ही उन्‍हें किसी सीक्रेट रूम में भी नहीं रखा जाएगा. वहीं अभिनव शुक्‍ला इस हफ्ते सेफ हैं.

शो के होस्‍ट सलमान खान का नाम लेते हुए इमोशनल हो गए, वह इस फैसले से नाखुश नजर आए. क्‍योंकि जैस्मिन इस समय घर में सबसे मजबूत दावेदारों में से एक हैं. द खबरी के अनुसार, जैस्मिन का नाम अनाउंसमेंट करते समय सलमान खान की आंखों में आंसू थे, वह विश्वास नहीं कर सकते कि सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक जैस्मिन का सफर इस घर से हमेशा के लिए खत्म हो रहा है.

Also Read: मौनी रॉय की तसवीरों पर फिदा हुए फैंस, Black ट्रांसपेरेंट ड्रेस में ‘नागिन’ एक्‍ट्रेस का दिखा बोल्‍ड अंदाज

आज सलमान खान के निशाने पर रुबीना दिलैक, राखी सावंत, अर्शी खान, अभिनव शुक्ला और जैस्मीन भसीन रहेंगे. रुबीना दिलाइक और अर्शी खान को सलमान खान जमकर खरी-खोठी सुनाने वाले हैं, क्‍योंकि पिछले दिनों उन्‍हें कैमरे पर यह कहते हुए देखा गया था कि निर्माता पक्षपात कर रहे हैं और जानबूझकर उन पर निशाना साध रहे हैं. साथ ही अर्शी खान ने बिग बॉस की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का काम किया है. एक बार कुछ घरवालों पर सलमान खान का गुस्‍सा फूटनेवाला है.

बता दें कि, जैस्मीन भसीन टीवी का पॉपुलर चेहरा है. उन्‍होंने ‘दिल से दिल तक’ और ‘नागिन 4’ जैसे लोकप्रिय शो का हिस्सा रह चुकी हैं. उनकी तगड़ी फैन फ्लोविंग है. लेकिन ऐसा लगता है कि उनके प्रशंसकों का समर्थन उन्हें इस बार नहीं बचा सका और कम वोटों के कारण उन्हें बाहर भेजना पड़ा. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है निर्माता उन्‍हें एक सीक्रेट रूप में शुरू करने के मूड में हैं. हालांकि कुछ भी कंफर्म नहीं है.

Posted By : Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola