ePaper

Bigg Boss 14: जैस्मिन को नॉमिनेशन से बचाने पर एजाज पर भड़क गईं पवित्रा, कहा औकात . . .

Updated at : 03 Nov 2020 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 14: जैस्मिन को नॉमिनेशन से बचाने पर एजाज पर भड़क गईं पवित्रा, कहा औकात . . .

Bigg Boss 14, Bigg Boss 14 Updates, Bigg Boss 14 latest episode update: बिग बॉस 14 में हर रोज मनोरंजन और ड्रामा देखने को मिल रहा है. आपको बता दें कल एलिमिनेशन स्पेशन एपिसोड में शो के सदस्य निशांत सिंह मलकानी और कविता कौशिक को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. निशांत सिंह मलखानी के अच्छे दोस्त जान कुमार सानू उनसे लिपटकर रोते नजर आए. जान कुमार सानू के आंसू देखकर निशांत सिंह मलखानी काफी हैरान दिखे. निशांत सिंह मलखानी के जाने के बाद भी जान कुमार सानू का रोना बंद नहीं हुआ.

विज्ञापन

बिग बॉस 14 में हर रोज मनोरंजन और ड्रामा देखने को मिल रहा है. आपको बता दें कल एलिमिनेशन स्पेशन एपिसोड में शो के सदस्य निशांत सिंह मलकानी और कविता कौशिक को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. निशांत सिंह मलखानी के अच्छे दोस्त जान कुमार सानू उनसे लिपटकर रोते नजर आए. जान कुमार सानू के आंसू देखकर निशांत सिंह मलखानी काफी हैरान दिखे. निशांत सिंह मलखानी के जाने के बाद भी जान कुमार सानू का रोना बंद नहीं हुआ.

बिग बॉस सीजन 14 के इस हफ्ते के कैप्टन एजाज खान के हाथ में इस हफ्ते किसी घर के सदस्य को बचाने की डोर होगी. आज ‘बिग बॉस 14’ का एपिसोड नॉमिनेशन स्पेशल एपिसोड का खेल शुरू होने वाला है। नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले बिग बॉस घर के कैप्टन एजाज खान से एक सदस्य का नाम पूछेंगे जिसे वो घर से बेघर होने की प्रक्रिया से बचाना चाहते हैं.

जैस्मिन को बचाने से भड़क जाएंगी पवित्रा

बिग बॉस के इस सवाल पर एजाज खान जैस्मिन भसीन का नाम लेने वाले हैं। इस बात का सबूत ‘बिग बॉस 14’ का ताजा प्रोमो है जिसमें एजाज खान जैस्मिन भसीन को नॉमिनेशन से सेफ करते नजर आ रहे हैं। एजाज खान का ये फैसला उनको अपनी टीम से दूर कर देगा. निक्की तम्बोली से लेकर पवित्रा पुनिया कोई भी ये बात नहीं समझ पाएगा कि एजाज खान ने जैस्मिन भसीन को क्यों बचाया है. पवित्रा पुनिया को एजाज खान से इतना नाराज हो जाएंगी कि वो फूट फूटकर रो पड़ंगीं. प्रोमो में पवित्रा पुनिया, निक्की तम्बोली से कहती नजर आ रही हैं कि औकात दिखाना इसे कहते हैं.

Voot Select पर अनकट वीडियो

इस बार दर्शक ‘बिग बॉस 14’ कलर्स चैनल पर टेलिकास्ट होने से पहले Voot Select पर इसे देख सकते हैं. इसके लिए वूट सेलेक्ट का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. एपिसोड टेलिकास्ट होने से पहले Voot.com पर भी देखा जा सकता है. वहीं, टेलिकास्ट के बाद अगले दिन एपिसोड वूट पर फ्री में देखा जा सकता है.

अर्शी खान ने जताई बिग बॉस का हिस्सा बनने की इच्छा

मिड डे की एक रिपोर्ट के अनुसार अर्शी खान कहती हैं कि “अगर बिग बॉस के निर्माता मुझे बुलाते हैं, तो मैं शो में फिर से जाना पसंद करूंगी और शो को अच्छा कंटेट दूंगी जो मैंने 2017 में दिया था. मैं गेम को पूरी तरह से पलट दूंगी.मैंने शो देखा और मैंने देखा है कि सुपर सीनियर्स ने बहुत सारे मौके छोड़े हैं जब वो शो को और मनोरंजक बना सकते थे. जब निक्की तम्बोली ने अपने नाखूनों के बारे में झगड़ा किया, तो मुझे लगा कि मैं अंदर हूं. ”

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola