ePaper

हिना खान ने प्रियंका चोपड़ा के 'राम चाहे लीला चाहे' गाने पर किया कमाल का डांस, VIDEO में इस अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस

Updated at : 16 Oct 2020 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
हिना खान ने प्रियंका चोपड़ा के 'राम चाहे लीला चाहे' गाने पर किया कमाल का डांस, VIDEO में इस अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस

Hina Khan dance video : बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर बनकर टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) सुर्खियां बटोर रही है. हाल ही में ऐसी खबर आई थी कि एक्ट्रेस बिग बॉस में रहने के लिए तगड़ी फीस ले रही है. इससे पहले एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि सिद्धार्थ शुक्ला की फीस सबसे ज्यादा है. इस बीच नागिन फेम हिना का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें हिना प्रियंका चोपड़ा के सुपरहिट सॉन्ग 'राम चाहे लीला चाहे' कमाल का डांस करती नजर आ रही है.

विज्ञापन

Hina Khan dance video : बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर बनकर टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) सुर्खियां बटोर रही है. हाल ही में ऐसी खबर आई थी कि एक्ट्रेस बिग बॉस में रहने के लिए तगड़ी फीस ले रही है. इससे पहले एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि सिद्धार्थ शुक्ला की फीस सबसे ज्यादा है. इस बीच नागिन फेम हिना का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें हिना प्रियंका चोपड़ा के सुपरहिट सॉन्ग ‘राम चाहे लीला चाहे’ कमाल का डांस करती नजर आ रही है.

हिना खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है. आये दिन एक्ट्रेस अपनी खूबसूरत तसवीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस का दिल धड़काती रहती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो इस वीडियो में एक्ट्रेस ‘राम चाहे लीला चाहे’ पर कमाल के डांस मूव्स करती दिखाई दे रही है. वहीं, फैंस एक्ट्रेस के एक्सप्रेशंस देखकर उनकी तारीफ कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CGFCenAJNGH/

हाल ही में पिंकविला से बात करते हुए हिना ने बताया था कि ‘मैंने लंबे समय तक एक शो (ये रिश्ता क्या कहलाता है) किया. उस समय के दौरान मुझे कई फिल्मों के ऑफर मिले, लेकिन मुझे उन्हें मना करना पड़ा. शो के दौरान मैंने कई सारे चांस मिस कर दिए.

https://www.instagram.com/p/CGVFLK7o1t9/
Also Read: ‘चुरा के दिल मेरा गोरिया चली’ गाने पर दिखा कुंडली भाग्य के ‘करण’ और ‘प्रीता’ का अनोखा अंदाज, खूब वायरल हो रहा VIDEO

उन्होंने आगे बताया था, उसके बाद जब मैंने शो छोड़ कर आगे बढ़ने का फैसला किया, यह बिल्कुल भी आसान नहीं था. हिना के मुताबिक, इस शो ने दर्शकों के बीच उनकी इमेज को रूढ़ीवादी बना दिया था, जिसे वह तोड़ना चाहती थीं. इसीलिए उन्होंने ये शो छोड़ने का फैसला लिया था.

कुछ समय पहले ही हिना टाइम्‍स टॉप 20 मोस्‍ट डिजायरेबल वुमन ऑन टीवी बनी. यानी उन्हें 2019 की टीवी की सबसे ज्यादा चहेती एक्ट्रेस चुना गया. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में संस्कारी बहू अक्षरा की भूमिका निभाने वालीं हिना खान ने बिग बॉस में जब इंट्री ली तो उनके फैन उन्हें बस देखते रह गए. ‘कसौटी जिंदगी के’ की कमोलिका के रोल में भी एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से लोगों को अपना फैन बना दिया था.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘टप्पू’ ने ‘बबीता जी’ की इस तसवीर पर लिखा- ‘कप तो खाली है’, जानें एक्ट्रेस ने क्या दिया जवाब

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola