ePaper

Bigg Boss 14: अभिनव शुक्ला से नाराज होकर रुबीना दिलाइक को दे दी गाली, जाने पूरा मामला

Updated at : 04 Jan 2021 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 14: अभिनव शुक्ला से नाराज होकर रुबीना दिलाइक को दे दी गाली, जाने पूरा मामला

Bigg Boss 14, rubina dilaik and abhinav shukla in Bigg Boss 14 :बिग बॉस 14 में हर रोज इंटरटेंमेंट का डोज मिल रहा है. ‘वीकेंड का वार’ के बीते एपिसोड में सलमान खान, रूबीना दिलैक पर जोरदार गुस्सा करते दिखाई दिए. रूबीना सलमान खान द्वारा अर्शी के साथ किए जाने वाले बर्ताव की वजह से सलमान, रूबीना से काफी नाराज थे. उन्होंने लड़ाई के दौरान अर्शी खान की तरफ अपने हाथ की छोटी उंगली दिखाई थी, जिस पर खूब बवाल मचा. सलमान ने भी कहा कि रुबीना मिडल फिंगर दिखाना चाहती थीं, लेकिन नैशनल टेलीविजन पर वह ऐसा नहीं कर सकती थीं, इसलिए हाथ की सबसे छोटी उंगली दिखाई.

विज्ञापन

बिग बॉस 14 में हर रोज इंटरटेंमेंट का डोज मिल रहा है. ‘वीकेंड का वार’ के बीते एपिसोड में सलमान खान, रूबीना दिलैक पर जोरदार गुस्सा करते दिखाई दिए. रूबीना सलमान खान द्वारा अर्शी के साथ किए जाने वाले बर्ताव की वजह से सलमान, रूबीना से काफी नाराज थे. उन्होंने लड़ाई के दौरान अर्शी खान की तरफ अपने हाथ की छोटी उंगली दिखाई थी, जिस पर खूब बवाल मचा. सलमान ने भी कहा कि रुबीना मिडल फिंगर दिखाना चाहती थीं, लेकिन नैशनल टेलीविजन पर वह ऐसा नहीं कर सकती थीं, इसलिए हाथ की सबसे छोटी उंगली दिखाई.

कलर्स द्वारा जारी एक प्रोमो में आज के एपिसोड में रूबीना और अभिनव के बीच बहुत ज़ोरदार झगड़ा होता दिख रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि अभिनव, रूबीना से कहते हैं ‘राखी का जो मज़ाक उड़ाया गया वो सच में बाहर बहुत बुरा लगा होगा’. अभिनव की बात सुनकर रूबीना बुरी तरह इरिटेट हो जाती हैं और कहती हैं कि, ‘मैंने सुन लिया अब ये बार-बार बोलने की जरूरत नहीं है’. इसके बाद अभिनव कहते हैं ‘मैं बोल रहा था सोने के लेकर कोई ड्रामा मत कर, अब ये दिन रात चिढ़ाएंगे तुझे’. जिसके बीच रुबीना पति के लिए एक अपशब्द बोलती हैं. इसे सुनकर अभिनव को गुस्सा आ जाता है और वह यह कहकर वहां से चले जाते हैं कि मेरे साथ बिग बॉस मत खेलना.

एली ने विकास पर लगाए थे आरोप

वीकेंड के वार के एपिसोड में सलमान खान विकास और एली पर भड़कते दिखाई दिए थे. सलमान दोनों के बीच की तकरार का कारण जानना चाहते हैं. एली गोनी कहते हैं कि वह फ्रस्टेट होकर इस तरह से प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे. वह कहते हैं कि उसके क्रोध ने एक सीमा पार हो गई थी. विकास गुप्ता रोना शुरू कर देते हैं और कहतें हैं कि उन्हें कुछ समय चाहिए.

बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट निशांत सिंह मलकानी का हुआ कार एक्सीडेंट

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के एक्स कंटेस्टेंट निशांत सिंह मलकानी (Nishant Singh Malkhani) को 31 दिसंबर की रात एक एक्सीडेंट का सामना करना पड़ा है. हादसे के बारे में खुद एक्टर ने खुलासा किया है. नए साल के मौके पर निशांत सिंह मलखानी अपने दोस्तों के साथ जैसलमेर की सैर करने निकले थे. रास्ते में निशांत सिंह मलखानी का एक्सीडेंट हो गया.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola