Bigg Boss 14 Promo : क्या सलमान खान का फार्महाउस होगा बिग बॉस का घर? प्रोमो रिलीज के बाद जानिए अब क्या है लेटेस्ट अपडेट

Updated at : 09 Aug 2020 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Promo : क्या सलमान खान का फार्महाउस होगा बिग बॉस का घर? प्रोमो रिलीज के बाद जानिए अब क्या है लेटेस्ट अपडेट

Bigg Boss 14 Promo Video : जब से बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) इस साल फरवरी में खत्म हुआ तब से ही सभी की निगाहें बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) की खबरों और अपडेट पर टिकी हुई हैं. अब कलर्स चैनल ने बिग बॉस 14 का पहला प्रोमो रिलीज किया है. इसे देखकर ये बात कंफर्म है कि सलमान खान (Salman Khan) ही इस सीजन को होस्ट करेंगे.

विज्ञापन

Bigg Boss 14 Promo Video : जब से बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) इस साल फरवरी में खत्म हुआ तब से ही सभी की निगाहें बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) की खबरों और अपडेट पर टिकी हुई हैं. अब कलर्स चैनल ने बिग बॉस 14 का पहला प्रोमो रिलीज किया है. इसे देखकर ये बात कंफर्म है कि सलमान खान (Salman Khan) ही इस सीजन को होस्ट करेंगे.

बिग बॉस 14 का पहला प्रोमो आ गया है. बिग बॉस के इस नए सीजन को बिग बॉस 14 की जगह बिग बॉस 2020 कह कर बुलाया जाएगा. इससे पहले के सभी सीजन में उस सीजन की गिनती को शो के नाम से आगे जोड़ दिया जाता था. लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. बता दें कि बिग बॉस का ये प्रोमो सलमान खान के पनवेल वाले फॉर्म हाउस पर शूट किया गया है.

कलर्स चैनल ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें सलमान खान नजर आ रहे हैं. वीडियो में सलमान कह रहे हैं कि, ”लॉकडाउन लाया नॉर्मल लाइफ में स्पीड ब्रेकर. इसलिए उगा रहा हूं चावल और चला रहा हूं ट्रैक्टर. मगर अब सीन पलटेगा. वहीं, फैंस इस प्रोमो को देखकर बहुत उत्साहित है.

https://www.instagram.com/p/CDomuvlgt7I/

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस सीजन 14 टीवी पर इस साल सितंबर में शुरू हो सकता है. बिग बॉस-14 का ग्रैंड प्रीमियर 27 सितंबर को होगा. शो की शूट‍िंग इसके ऑन-एयर होने से दो दिन पहले यानी 25 और 26 को की जाएगी. 26 सितंबर को कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगे. यह शो टीवी पर 27 सितंबर से ऑन एयर होगा.

Also Read: Bigg Boss 14 : सलमान खान ने Bigg Boss-14 के लिए बढ़ाई फीस, जानें एक एपीसोड के मिलेंगे कितने करोड़ रुपए !

बिग बॉस 14 में लॉकडाउन के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का भी असर देखने को मिलेगा. मेकर्स नए फॉर्मेट के साथ शो की शुस्‍आत करने की तैयारी में जुटे हैं. इस सीजन में लॉकडाउन एक प्रमुख आकर्षण होगा. रिपोर्ट के अनुसार, शो के पिछले सभी सीजन में, कंटेस्‍टेंट को ‘बाहरी दुनिया’ के साथ बातचीत करने की अनुमति नहीं थी, लेकिन इस बार यह बहुत अलग होने वाला है. निर्माता नए नियमों पर विचार कर रहे हैं, जो घरवालों को अपने सेलफोन मिलने और बिग बॉस 14 के घर के बाहर दुनिया के साथ बातचीत करने के लिए इसका उपयोग करने की अनुमति दे सकते हैं.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola