ePaper

Bigg Boss 14 में इंट्री लेते ही ये शक्स बना घर का नया कैप्टन, सीजन 10 में मचा चुके हैं धमाल

Updated at : 08 Dec 2020 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 14 में इंट्री लेते ही ये शक्स बना घर का नया कैप्टन, सीजन 10 में मचा चुके हैं धमाल

Bigg Boss 14 New Captain, Bigg Boss 14 Elimination, Bigg Boss 14 challengers: बिग बॉस के सीजन 14 और भी मजेदार हो चुका है, इसका कारण है, शो में चैलेंजर्स की इंट्री. हाल ही में शो में 6 नए चैलेंजर्स को बुलाया गया है. इनमें राखी सावंत, कश्मीरा शाह, राहुल महाजन, मनु पंजाबी, अर्शी खान और विकास गुप्ता शामिल हैं. खबर आ रही है कि शो का नया कैप्टन सीजन 10 के मनु पंजाबी चुने गए हैं. द खबरी की एक रिपोर्ट की मानें तो घर के नए कप्तान के तौर पर मनु पंजाबी को घर का नया कैप्टन बनाया गया है.

विज्ञापन

बिग बॉस के सीजन 14 और भी मजेदार हो चुका है, इसका कारण है, शो में चैलेंजर्स की इंट्री. हाल ही में शो में 6 नए चैलेंजर्स को बुलाया गया है. इनमें राखी सावंत, कश्मीरा शाह, राहुल महाजन, मनु पंजाबी, अर्शी खान और विकास गुप्ता शामिल हैं. खबर आ रही है कि शो का नया कैप्टन सीजन 10 के मनु पंजाबी चुने गए हैं. द खबरी की एक रिपोर्ट की मानें तो घर के नए कप्तान के तौर पर मनु पंजाबी को घर का नया कैप्टन बनाया गया है.

सीजन 10 में धमाल कर चुके हैं मनु पंजाबी

मनु पंजाबी सीजन 10 के बिग बॉस में आए थे. उस सीजन में भी मनु पंजाबी ने अपने खेल से लोगों का दिल जीता था. शो में मनवीर गुर्जर के साथ उनकी दोस्ती की झलक पूरी दुनिया ने देखी थी. इसके अलावा भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के साथ भी मनु की दोस्ती काफी मशहूर हुई थी.

सीजन 14 से इन सदस्यों को मिला फाइनल में जगह

बात करें इस साल के सीजन की तो इस बार के फाइनलिस्ट में रुबीना दिलाइक, जैस्मिन भसीन, अभिनव शुक्ला और एजाज खान बचे हैं.

इस रियलिटी शो में भी दिख चुके हैं मनु

बिग बॉस 10 आते ही मनोज पंजाबी कुछ विवादों में भी आ चुके हैं. कुछ सूत्रों से पता चला है कि मनोज पंजाबी आम आदमी नहीं बल्कि सेलेब्रिटी है क्यूकि वे इससे पहले राष्ट्रीय टेलीविजन स्क्रीन को शेयर कर चुके है. मनोज पंजाबी बिग बॉस 10 में आने से पहले सन 2013 में आये लाइफ ओके चेंनल में प्रसारित होने वाले टीवी शो जिसका नाम दी बेचलोरेट(bachelorette) इंडिया : मेरे ख्यालों की मल्लिका था, में दिख चुके हैं. यह शो बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के स्वयंवर का शो था जिसमें मनोज उनके पति बनने की ख्वाइश लिए आये थे, वे मल्लिका को अपना जीवन साथी बनाना चाहते थे.

हालांकि मल्लिका शेरावत के इस शो में विजय सिंह की विजय हुई थी किन्तु मल्लिका ने उससे शादी नहीं की. मनोज इस शो में फाइनल तक नहीं पहुँच पाए थे, और यही वजह थी कि वे उस समय ज्यादा पॉपुलर भी नहीं हुए. इस लिए बिग बॉस 10 में आते ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए. इन्होंने बिग बॉस 10 में गौरव चोपरा के साथ घर में प्रवेश किया.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola