ePaper

Bigg Boss 14 में होने वाली है इन चैलेंजर्स की इंट्री, सलमान खान ने किया खुलासा

Updated at : 29 Nov 2020 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 14 में होने वाली है इन चैलेंजर्स की इंट्री, सलमान खान ने किया खुलासा

Bigg Boss 14, Bigg Boss 14 Challengers, Bigg Boss 14 wild card entry,Bigg Boss 14 ex contestants: सलमान खान के शो बिग बॉस 14 में हर दिन नया रोमांच देखने को मिल रहा है. पिछले दिनों सलमान खान ने आनांउस किया था कि शो में अगले हफ्ते फिनाले वीक का आयोजन होगा. सलमान के इस घोषणा के बाद घर वाले को शौक लगा. सिंगर राहुल वैद्य ने इस बारे में निक्की तंबोली और जैस्मिन भसीन से बात करते हुए देखे गए कि शो में सप्ताह भर टिकना काफी चैलेंजिंग होने वाला है. अब सलमान ने शो में आने वाले नए बदलाव के बारे में बताया है. आपको बता दें शो में नए सदस्यों की इंट्री होने वाली है.

विज्ञापन

सलमान खान के शो बिग बॉस 14 में हर दिन नया रोमांच देखने को मिल रहा है. पिछले दिनों सलमान खान ने आनांउस किया था कि शो में अगले हफ्ते फिनाले वीक का आयोजन होगा. सलमान के इस घोषणा के बाद घर वाले को शौक लगा. सिंगर राहुल वैद्य ने इस बारे में निक्की तंबोली और जैस्मिन भसीन से बात करते हुए देखे गए कि शो में सप्ताह भर टिकना काफी चैलेंजिंग होने वाला है. अब सलमान ने शो में आने वाले नए बदलाव के बारे में बताया है. आपको बता दें शो में नए सदस्यों की इंट्री होने वाली है.

विकास गुप्ता

बिग बॉस के सबसे बड़े मास्टर माइंड और बिग बॉस 10 का हिस्सा रह चुके विकास गुप्ता इस सीजन में भी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं. विकास ने बिग बॉस 13 में भी शो में भाग लिया था.

राखी सावंत

बिग बॉस के सीजन 1 में भाग ले चुकीं राखी सावंत भी सीजन 14 का हिस्सा रहने वाली है. ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी ने ढेर सारी फिल्मों में आइटम डांस किया है एवं कई फिल्मों में अभिनय भी किया है. कुरुक्षेत्र, मैं हुं ना जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं और चुरा लिया है तुमने, क्रेजी 4 जैसे कई फिल्मों में आइटम डांस का जलवा दिखा चुकीं राखी सावंत के शो में आने से क्या बदलाव होगा ये आने वाले हफ्तों में पता चल जाएगा.

कश्मीरा शाह

बिग बॉस 1 की कंटेस्टेंट कश्मीरा शाह भी बिग बॉस 14 में चैलेंजर्स के रुप में दिखाई देंगी. कॉमेडियन कृष्णा की पत्नी और प्यार तो होना ही था, यस बॉस, कहीं प्यार ना हो जाए, दुल्हन हम ले जाएंगे में अभिनय कर चुकीं अदाकारा कश्मीरा शाह शो में बाजी पलटती हुईं नजर आएंगी.

अर्शी खान

बिग बॉस 10 में अपनी अदाओं से सबको घायल करने वाली अर्शी खान बिग बॉस 14 में इंट्री करने वाली हैं. वैसे इस बारे में अर्शी ने कुछ दिन पहले ही बताया था कि वो का हिस्सा बनना चाहती हैं.

राहुल महाजन

बिग बॉस सीजन 2 में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने वाले राहुल महाजन शो के सीजन 14 में भी भाग लेने वाले हैं. राहुल चैलेंजर्स बनकर घर में क्या नए नए चैलेंग देंगे ये देखना दिलचस्प होगा.

मनु पंजाबी

बिग बॉस 9 का हिस्सा रह चुके मनु पंजाबी बिग बॉस 14 में भी भाग लेने वाले हैं. मनु पंजाबी और भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा के साथ दोस्ती की काफी चर्चा हुई थी.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola