ePaper

Bigg Boss 14: आज होगा शो में Double Eviction, जानिए कौन होगा घर से बेघर

Updated at : 02 Nov 2020 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 14: आज होगा शो में Double Eviction, जानिए कौन होगा घर से बेघर

Bigg Boss 14, Bigg Boss 14 Updates, Bigg Boss 14 Elimination : बिग बॉस के 14वें सीजन में आज एविक्शन की रात है. आपको बता दें इस हफ्ते डबल एविक्शन होने वाला है. शो का एक प्रोमो जारी किया गया है, जिसे देखकर साफ हो गया है कि आज बिग बॉस हाउस से दो लोग घर से बेघर होने वाले हैं. इस हफ्ते बेघर होने वाले सदस्यों की किस्मत का फैसला एलिमिनेशन से सुरक्षित हाउसमेट्स के हाथों में भी होने वाला है.

विज्ञापन

बिग बॉस के 14वें सीजन में आज एविक्शन की रात है. आपको बता दें इस हफ्ते डबल एविक्शन होने वाला है. शो का एक प्रोमो जारी किया गया है, जिसे देखकर साफ हो गया है कि आज बिग बॉस हाउस से दो लोग घर से बेघर होने वाले हैं. इस हफ्ते बेघर होने वाले सदस्यों की किस्मत का फैसला एलिमिनेशन से सुरक्षित हाउसमेट्स के हाथों में भी होने वाला है.

तो इस हफ्ते होगा Double Eviction

रिपोर्ट्स की मानें तो अब वक्त आ गया है इस घर से एक नहीं बल्कि दो-दो सदस्यों की छुट्टी होने का. बिग बॉस की जानकारियां देने वाले सोशल मीडिया हैंडल द खबरी की मानें तो इस हफ्ते एक नहीं बल्कि दो सदस्य घर से बाहर होने वाले हैं. बताया जा रहा है कि ये इविक्शन इस बार वीकेंड का वार एपिसोड में नहीं किया गया बल्कि इसे बाद में किया जाएगा.

कौन-कौन हैं एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेटेड

जैस्मुिन भसीन, निशांत सिंह मलकानी, रुबीना और कविता कौशिक इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेडेट हैं.

निशांत सिंह मलकानी हो सकते हैं घर से बेघर

सूत्रों की मानें तो इस बार घर से बेघर होने वाले सदस्यों में सबसे आगे नाम निशांत सिंह मलकानी का है. निशांत सिंह मलकानी ने बिग बॉस के घर में धांसू अंदाज में एंट्री मारी थी. बावजूद इसके वो घर में कुछ खास एंटरटेन करते हुए नहीं दिखाई दिए हैं.

अपने बेटे जान के सपोर्ट में आए सिंगर कुमार सानू

इधर कुमार सानू ने एक वीडियो जारी किया और अपने बेटे जान कुमार की जमकर तारीफ की है.इस वीडियो में कुमार सानू अपने बेटे जान की परवरिश पर ही सवाल उठाने के बयान से पलट गए हैं.कुमार सानू ने उनकी मां रीता भट्टाचार्य की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि उनके अलग हो जाने के बाद जान की मां ने उनका बहुत ध्यान रखा है और वैसे ही उन्हें संभाला है जितना बेहतर वो उन्हें संभाल सकती थी.

Voot Select पर अनकट वीडियो

इस बार दर्शक ‘बिग बॉस 14’ कलर्स चैनल पर टेलिकास्ट होने से पहले Voot Select पर इसे देख सकते हैं. इसके लिए वूट सेलेक्ट का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. एपिसोड टेलिकास्ट होने से पहले Voot.com पर भी देखा जा सकता है. वहीं, टेलिकास्ट के बाद अगले दिन एपिसोड वूट पर फ्री में देखा जा सकता है.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola