ePaper

Bhabhiji Ghar Par Hai : क्‍या सौम्‍या टंडन को रिप्‍लेस करेंगी शेफाली जरीवाला? 'कांटा लगा' गर्ल ने कही ये बात

Updated at : 22 Jul 2020 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
Bhabhiji Ghar Par Hai : क्‍या सौम्‍या टंडन को रिप्‍लेस करेंगी शेफाली जरीवाला? 'कांटा लगा' गर्ल ने कही ये बात

shefali jariwala replacing saumya tandon in bhabiji ghar par hai : टीवी का चर्चित टीवी सीरीयल 'भाबीजी घर पर हैं' (Bhabhiji Ghar Par Hai) की नये एपिसोड प्रसारित किए जाते हैं. अब शो को लेकर बड़ी खबर आ रही है शेफाली जरीवाला शो में सौम्या टंडन को रिप्‍लेस कर सकती हैं. सौम्‍या टंडन (Saumya Tandon) शो में अनीता भाबी (Anita Bhabhi) का किरदार निभा रही हैं.

विज्ञापन

Shefali Jariwala Replacing Saumya Tandon : टीवी का चर्चित टीवी सीरीयल ‘भाबीजी घर पर हैं’ (Bhabhiji Ghar Par Hai) की नये एपिसोड प्रसारित किए जाते हैं. अब शो को लेकर बड़ी खबर आ रही है शेफाली जरीवाला शो में सौम्या टंडन को रिप्‍लेस कर सकती हैं. सौम्‍या टंडन (Saumya Tandon) शो में अनीता भाबी (Anita Bhabhi) का किरदार निभा रही हैं. अब इस बात को लेकर शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) का रिएक्‍शन सामने आया है.

इस बारे में बात करते हुए ‘कांटा लगा’ गर्ल ने कहा,’ “मैं अभी इसके बारे में बात नहीं कर सकती.’ शेफाली आखिरी बार बिग बॉस 13 में नजर आई थीं. टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, शेफाली जरीवाला सौम्या टंडन शो में कदम रखेंगी, क्योंकि अभिनेत्री ने शो को छोड़ने का फैसला किया है और पहले से ही निर्माताओं के साथ चर्चा कर रही हैं. उन्‍होंने कहा कि वह अभी इसपर बात नहीं कर सकती.

हाल ही में सौम्या टंडन की हेयर ड्रेयर कोरोना पॉजिटिव पाईं गई थीं. टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, सौम्या टंडन की हेयर ड्रेसर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है और एक्ट्रेस को घर पर रहने के लिए कहा गया है. शो के निर्माताओं ने भी एक्ट्रेस से अभी शूटिंग से ब्रेक लेने को कहा है. उन्हें शो के लिए शूटिंग नहीं करने के लिए कहा गया है क्योंकि निर्माता चाहते हैं कि वह सुरक्षित रहें.

लेकिन फिर खबरें आई कि, सौम्या ने इस शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है. टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, शो से अनीता भाभी की विदाई जल्दी ही हो सकती है. ऐसा कहा जा रहा है कि वह कोरोना काल में अपनी फीस घटाए जाने से नाराज हैं. सूत्र बताते हैं कि सौम्या संकट की इस घड़ी में इतनी जल्दी शूटिंग शुरू करने के पक्ष में नहीं हैं. उनका एक छोटा बच्चा भी है, जिसका उन्हें बहुत ख्याल रखना होता है. अपने काम के चक्कर में वह अपने परिवार के किसी भी सदस्य को खतरे में नहीं डालना चाहतीं.

Also Read: Bhabiji Ghar Par Hain: एक एपिसोड से इतना कमाती हैं ‘अंगूरी भाभी, आप भी जानें पूरी कास्ट की फीस

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, निर्माताओं ने उनकी जगह कुछ नए चेहरे शॉर्टलिस्ट किए हैं, इनमें से कोई एक चैनल की मंजूरी मिलने के बाद शो में सौम्या टंडन की जगह ले सकता है. बता दें कि कुछ दिन पहले सौम्या टंडन ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें शूटिंग दोबारा शुरू करने में डर लग रहा है.

Posted By : Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola