Bhool Bhulaiyaa 3 के लिए तृप्ति डिमरी नहीं थी पहली पसंद, इस तरह हुई उनकी कास्टिंग

Published by : Ashish Lata Updated At : 29 Oct 2024 2:32 PM

विज्ञापन

Triptii Dimri

Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भूलैया 3 दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी रोमांस करती नजर आएंगी. अब अनीस बज्नी ने कहा कि मूवी के लिए एक्ट्रेस मेकर्स की पहली पसंद थी.

विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3: तृप्ति डिमरी को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है. एक्ट्रेस को फिल्म एनिमल ने जबरदस्त स्टारडम तक पहुंचाया, जिससे वह रातों-रात ‘नेशनल क्रश’ और सेंसेशन बन गईं. हर कोई उनका दीवाना हो गया. बैड न्यूज और विकी विद्या का वो वाला वीडियो के बाद, वह इस साल अपनी तीसरी रिलीज, भूल भुलैया 3 के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं. हॉरर-कॉमेडी दिवाली के मौके पर दस्तक देगी. इसमें कार्तिक आर्यन संग उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भूल-भूलैया 3 के लिए तृप्ति मेकर्स की पहली पसंद नहीं थी. जी हां अनीस बज्मी ने खुद इस बात का खुलासा किया.

भूल भूलैया 3 के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थी तृप्ति डिमरी

अनीस बज्मी ने न्यूज 18 संग बातचीत में कहा, ऐसा नहीं है कि भूल-भूलैया 3 बनाने के वक्त हमारे मन में हमेशा तृप्ति रहती थी. हमें कई फैक्टर्स पर विचार करना पड़ा और फिर एक दिन वह मेरे दिमाग में आई और हमने सोचा, क्यों नहीं, उन्हें कास्ट किया जा सकता है?” निर्देशक ने कहा, तृप्ति ने एनिमल में शानदार काम किया है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह रातोंरात सेंसेशन बन गई थी. आज जो पॉपुलैरिटी और सफलता उनके पास है, वो उनकी कई सालों की मेहनत का फल है. वह पिछले सात-आठ सालों से फिल्म इंडस्ट्री में कड़ी मेहनत कर रही हैं. उन्होंने वाकई अच्छा काम किया है, चाहे वह बुलबुल हो या काला.”

तृप्ति डिमरी की तारीफ में क्या बोले अनीज बज्मी

तृप्ति डिमरी की तारीफ करते हुए अनीज बज्मी ने कहा, “हर कोई मेहनत करता है, लेकिन कभी-कभी भाग्य उनका साथ नहीं देता है. इसका ये मतलब नहीं है कि उस इंसान में काबिलियत नहीं है या फिर उसकी मेहनत बर्बाद हो गई. तृप्ति एक अच्छी अभिनेत्री, एक प्यारी इंसान, मेहनती और अच्छी दिखने वाली महिला है. उनके साथ काम करना भी बहुत आसान है. जब तृप्ति मेरे दिमाग में आई और फिर मैं उनसे मिला, तो मुझे एहसास हुआ कि वह कार्तिक के साथ वास्तव में अच्छी लगेगी.”

कब अनीस के दिमाग में आई तृप्ति

अनीस बज्मी ने कहा, तृप्ति का नाम तब मेरे दिमाग में आया, जब मैं ये फाइनल कर रहा था कि कार्तिक आर्यन के साथ किस अभिनेत्री ने पहले काम नहीं किया है. मैं फ्रेश जोड़ी बनाना चाहता था. तृप्ति बेस्ट डिसीजन थी और जब दर्शक फिल्म देखेंगे तो वह भी यही कहेंगे कि अनीस भाई, तृप्ति के बारे में आप बिल्कुल सही थे. इस किरदार के लिए उनसे बेहतर अभिनेत्री कोई नहीं हो सकती थी.

Also Read:Bhool Bhulaiyaa 3 Cast Fee: कार्तिक, विद्या और माधुरी को मिली भूल भुलैया 2 की कास्ट से कई गुना ज्यादा फीस, नंबर जान उड़ जाएंगे होश 

Also Read:Bhool Bhulaiyaa 3: रूह बाबा की बड़ी मुश्किल, जब फिल्म में 1 या 2 नहीं होगी, 5 मंजुलिका 

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola