Bhool Bhulaiyaa 2 के स्क्रिनिंग पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी पर लुटाया प्यार, लगाया गले, VIDEO
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2022 11:32 AM
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भूलैया 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म की स्क्रिनिंग में सिद्धार्थ मल्होत्रा दिखाई दिए. इस दौरान उन्होंने कियारा को प्यार से गले लगाए.
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भूलैया 2 आज रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर ऑडियंस में काफी बज है. बीते दिनों फिल्म की स्क्रिनिंग रखी गई. इसमें कई सितारों में शिरकत की. हालांकि जिस स्टार पर सबकी निगाहें टिकी हुई थी, वह है सिद्धार्थ मल्होत्रा. सिद्धार्थ कियारा के साथ फिल्म भूल भूलैया 2 देखने पहुंचे थे. बीते दिनों दोनों कपल के ब्रेकअप की खबरें उड़ी थी. ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों एक दूसरे से दूर हो गए हैं.
भूल भूलैया 2 के स्क्रिनिंग पार्टी में सिद्धार्थ ने कियारा को प्यार से गले लगाया. बाद में दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़कर बाते करते दिखाई दिए. खैर, फैंस इन-दोनों को साथ देखकर काफी खुश है. दोनों की बॉन्डिंग सभी को काफी पसंद भी आ रही है. जाते वक्त सिड ने कियारा को बॉय कहा और कार्तिक आर्यन को गले लगाया.
https://www.instagram.com/p/CdxEmOgDh9U/
कियारा और सिद्धार्थ की इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”ओ वाह दोनों का ब्रेकअप नहीं हुआ है…इन-दोनों की शादी कब होगी”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”उन्हें देखो, दो परिपूर्ण इंसान एक-दूसरे से कैसे ऊब सकते हैं?”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”ये एक-दूसरे के लिए बने है…दोनों की बॉन्डिंग कमाल की है”. कुछ महीने पहले खबरें आई थीं कि सिद्धार्थ और कियारा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. हालांकि बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबरें आने लगीं.
Also Read: Bhool Bhulaiyaa2 box office Prediction: कार्तिक आर्यन की फिल्म पहले दिन कमाएगी इतना करोड़,तोड़ेगी रिकॉर्ड
दोनों कपल की आने वाली फिल्मों की बात करें तो सिद्धार्थ मिशन मजनू और योद्धा जैसी फिल्मों में नजर आएंगे. अभिनेता के पास रोहित शेट्टी की वेब सीरीज भारतीय पुलिस बल भी है, और वह वर्तमान में इसकी शूटिंग में व्यस्त हैं. इस बीच, भूल भुलैया 2 के अलावा, कियारा जग जुग जीयो, गोविंदा नाम मेरा और आरसी15 जैसी फिल्मों में नजर आएंगी. भूल भुलैया 2 आज बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है और उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करेगी. ट्रेलर और गानों ने रिलीज से पहले एक अच्छी चर्चा पैदा की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










