Pyar Ke Amrit गाना पसंद आया? अब खेसारी और काजल की रोमांटिक फिल्म OTT पर देखें

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 05 Apr 2026 6:59 PM

विज्ञापन

प्यार किया तो निभाना मूवी, फोटो- यूट्यूब

Pyar Ke Amrit: भोजपुरी सुपरहिट रोमांटिक गाना ‘प्यार के अमृत’ अब फिल्म ‘प्यार किया तो निभाना’ के साथ ऑनलाइन देखें. जानें फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट और कौन से प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

Pyar Ke Amrit: भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसे गाने हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं और उन्हीं में से एक है ‘प्यार के अमृत’. यह गाना हर भोजपुरी म्यूजिक लवर ने जरूर सुना होगा. इसके बोल, म्यूजिक और इमोशन लोगों को इतना पसंद आया कि यह गाना तेजी से वायरल हो गया. अब अगर आपको यह गाना पसंद है, तो इसकी फिल्म ‘प्यार किया तो निभाना’ भी आप ऑनलाइन देख सकते हैं. आइए बताते हैं कैसे और कहां.

फिल्म ‘प्यार किया तो निभाना’ की कहानी

फिल्म प्यार किया तो निभाना एक इमोशनल और रोमांटिक कहानी है, जो सच्चे प्यार और रिश्तों की मजबूती को दिखाती है. कहानी एक ऐसे कपल के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं, लेकिन उनके रिश्ते के सामने कई मुश्किलें और समाज की बाधाएं आ जाती हैं. हालात ऐसे बनते हैं कि उन्हें अपने प्यार को साबित करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है.

फिल्म यह संदेश देती है कि अगर प्यार सच्चा हो, तो हर मुश्किल को पार किया जा सकता है.

‘प्यार किया तो निभाना’ की स्टार कास्ट

इस फिल्म में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी लीड रोल में हैं. इनके अलावा संजय महानंद, दीपक सिन्हा, माया यादव, अनन्या बोरा, महिमा गुप्ता, हिंडोला चक्रवर्ती जैसे भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार भी नजर आते हैं.

कहां देखें फिल्म प्यार किया तो निभाना?

फिल्म प्यार किया तो निभाना को आप YouTube और डिजिटल प्लेटफॉर्म DangalPlay पर देख सकते हैं.

‘प्यार के अमृत’ गाने की खासियत

यह गाना अपनी इमोशनल और रोमांटिक फील के लिए बहुत पसंद किया जाता है. इसके बोल दिल को छू जाते हैं और सच्चे प्यार की भावना को बेहद खूबसूरती से दर्शाते हैं.

खेसारी लाल यादव की आवाज ने गाने में और जान डाल दी है, वहीं काजल राघवानी के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आई. यही वजह है कि इस गाने को रिलीज के चार साल में 40 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

यह भी पढ़ें: Maroon Color Sadiya: आम्रपाली दुबे और निरहुआ का सुपरहिट गाना सुना? अब घर बैठे देखें फिल्म ‘फसल’ की पूरी कहानी

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola