Maroon Color Sadiya: आम्रपाली दुबे और निरहुआ का सुपरहिट गाना सुना? अब घर बैठे देखें फिल्म ‘फसल’ की पूरी कहानी

Updated at : 05 Apr 2026 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
Fasal Movie

फसल, फोटो- यूट्यूब

Maroon Color Sadiya गाने वाली भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ अब ऑनलाइन उपलब्ध है. जानिए इस फिल्म की कहानी क्या है, इसमें कौन-कौन से कलाकार हैं और आप इसे कहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

Maroon Color Sadiya: भोजपुरी इंडस्ट्री में अगर किसी गाने ने पिछले कुछ सालों में सबसे ज्यादा धूम मचाई है, तो वह ‘मरून कलर सड़िया’ है. यह गाना लगभग हर भोजपुरी म्यूजिक लवर ने जरूर सुना होगा. शादी-ब्याह से लेकर सोशल मीडिया रील्स तक, इस गाने ने हर जगह अपनी खास पहचान बना ली है. अब अच्छी बात ये है कि जिस फिल्म ‘फसल’ का ये सुपरहिट गाना है, उसे आप ऑनलाइन भी देख सकते हैं. आइए बताते हैं कैसे और फिल्म की कहानी क्या है.

फिल्म ‘फसल’ की कहानी

फिल्म फसल एक ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी है, जिसमें किसानों की जिंदगी, मेहनत, संघर्ष और खुशियों को दिखाया गया है.

इस फिल्म में खेती-किसानी से जुड़े उतार-चढ़ाव, परिवार की जिम्मेदारियां और गांव की सादगी को बेहद खूबसूरत तरीके से पेश किया गया है. कहानी यह बताती है कि कैसे एक किसान अपनी मेहनत और हिम्मत से मुश्किल हालातों का सामना करता है और अपने परिवार के लिए बेहतर जीवन बनाने की कोशिश करता है.

फिल्म में इमोशन, रोमांस और देसी संस्कृति का शानदार मेल देखने को मिलता है.

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म ‘फसल’ में भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी आम्रपाली दुबे और निरहुआ नजर आती है. इन दोनों की केमिस्ट्री पहले से ही दर्शकों की फेवरेट रही है और इस फिल्म में भी दोनों ने शानदार अभिनय किया है. इनके अलावा फिल्म में संजय पांडे, विनीत विशाल, अयाज खान, अरुणा गिरी, तृषा (छोटी) सिंह जैसे कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिका निभाते हैं.

कहां देखें फिल्म फसल?

आप इसे Worldwide Records Bhojpuri के चैनल पर आसानी से देख सकते हैं. मतलब अब आपको सिनेमा जाने की जरूरत नहीं है, आप घर बैठे ही फिल्म का मजा ले सकते हैं.

‘मरून कलर सड़िया’ गाना इतना खास क्यों है?

‘मरून कलर सड़िया’ गाना अपनी शानदार आवाज, दिल छू लेने वाले बोल और मजेदार म्यूजिक की वजह से लोगों को बहुत पसंद आया है. इस गाने को कल्पना और नीलकमल सिंह ने बेहतरीन तरीके से गाया है. इसके प्यारे और दिल को छू लेने वाले बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं, जबकि इसका झूमने पर मजबूर कर देने वाला म्यूजिक ओम झा ने दिया है.

वहीं, गाने के वीडियो में आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. यही वजह है कि इस गाने को रिलीज के करीब 2 साल के अंदर 320 मिलियन (32 करोड़) से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जो इसे भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े हिट गानों में शामिल करता है.

यह भी पढ़ें: Nirahua Emotional Movies on OTT: OTT पर देखें निरहुआ की इमोशनल मूवीज, हर कहानी में मिलेगा दिल का कनेक्शन

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola