Pawan Singh-khesari Lal Yadav Fight: पवन सिंह ने खेसारी लाल संग लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा- दिल से बुरा आदमी…
Published by : Ashish Lata Updated At : 14 Sep 2024 9:54 AM
Pawan Singh-khesari Lal Yadav Fight: खेसारी लाल यादव और पवन सिंह की दोस्ती से ज्यादा दुश्मनी लाइमलाइट में रही है. दोनों का जंग सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहा था. अब पावर स्टार ने खेसारी संग अपनी लड़ाई पर बात की है. साथ ही ये भी बताया कि क्या वो उनके साथ दोबारा काम करेंगे.
Pawan Singh-khesari Lal Yadav Fight: भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और स्ट्रगल से आज शोहरत हासिल की. इसमें पावर स्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और निरहुआ का नाम शामिल है. हालांकि कई बार देखा जाता है कई कलाकार भाई और दोस्त बनकर काम करते हैं, तो कुछ मनमुटाव की वजह से दुश्मन बन जाते हैं. ऐसा ही कुछ याराना पवन और खेसारी के बीच हुआ. पहले तो ये दोनों भाई की तरह साथ रहे, लेकिन बाद में इनके बीच जुबानी जंग हुई, जिसने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी. अब पवन सिंह ने पहली बार इस लड़ाई पर बात की है. साथ ही बताया कि क्या आगे वो उनके साथ कभी काम करेंगे.
खेसारी लाल यादव संग लड़ाई पर क्या बोले पवन सिंह
पवन सिंह ने शुभांकर मिश्रा संग बात करते हुए कहा, खेसारी लाल यादव मेरे मित्र नहीं है, वह मेरे छोटे भाई हैं. उन्होंने कहा, ”वह मूड के हिसाब से है. वह क्या बोलता है पता नहीं. अगर उसको मेरे बारे में दो बात बोलकर खुशी मिलती है, जिसमें मैंने पवन भैया से ज्यादा अच्छा बॉडी बनाई है, उनसे अच्छा गाना गाता हूं, फिल्में करता हूं, अच्छी बात है. भगवान करें कि वह सबसे अच्छे करें.”
कहां से शुरू हुई पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की लड़ाई
उन्होंने कहा, मैं खेसारी लाल यादव को अपना कॉम्पिटिटर नहीं मानता हूं. जब पावर स्टार से पूछा गया कि आप दोनों की लड़ाई कहां से शुरू हुई थी. एक नेपाली फैन का टैटू वाला मैटर है क्या. इसपर पवन सिंह ने कहा, भोजपुरी इंडस्ट्री में 100 मिलियन का केक किसने काटा है. अगर मैं कोई सॉन्ग गाता हूं, तो 3 महीने तक ट्रेंडिंग में रहता है. मैं उसके लिए कभी लाइव नहीं आया क्या. मैं नहीं बोल सकता. वो जनता डिसाइड करेगी कि पवन सिंह क्या है. मेरे पास भी एक फैन आया और दिल पर मेरा टैटू बनाया, मैंने यही कहा कि प्यार ठीक है, लेकिन ये सब करने की जरुरत नहीं है. मैं चीजों को गाता नहीं हूं.
क्या खेसारी लाल संग कभी आगे काम करेंगे पवन सिंह
पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव संग दोबारा काम करने पर कहा, ”वो दिल का बुरा नहीं है. बस ज्यादा बोलता है वो. ये इंडस्ट्री ही ऐसा है, जहां न चाहते हुए भी कॉम्पिटिशन आ जाती है. वो मेरा भाई है और आगे 100 परसेंट है कि हम लोग साथ जरूर काम करेंगे.” पवन सिंह ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर भी बात की. उन्होंने कहा, बॉलीवुड में आगे बहुत काम करना है. स्त्री 2 तो शुरुआत है.
Also Read- Pawan Singh ने अक्षरा सिंह संग अपने ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गद्दारी वाला प्यार कभी…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










