Pawan Singh ने इश्क में बार-बार धोखा मिलने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- परेशानियां आती है लेकिन..
Published by : Ashish Lata Updated At : 13 Sep 2024 4:23 PM
Pawan Singh House Robbery
Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह इन-दिनों सुर्खियों में है. एक्टर ने एक इंटरव्यू में सालों बाद अक्षरा सिंह संग अपने ब्रेकअप से लेकर पहली पत्नी नीलम के बारे में बात की. उन्होंने इश्क में बार-बार धोखा मिलने पर भी बात की.
Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह की पॉपुलैरिटी पूरे वर्ल्डवाइड में है. उनके गाने हो या फिर फिल्में रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर हो जाती है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. हाल ही में पवन ने राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 में ‘काटी रात’ गाने में अपनी आवाज दी. जिसके बाद क्या था, ये गाना ट्रेंडिंग में चला गया. अब एक्टर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि इतनी शोहरत पाने के बाद भी उन्हें पर्सनल लाइफ में अक्सर धोखा ही मिला है.
इश्क में बार-बार धोखा मिलने पर पवन सिंह ने क्या कहा
पवन सिंह ने शुभांकर मिश्रा संग पॉडकास्ट में अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की. उन्होंने अक्षरा सिंह संग अपने ब्रेकअप से लेकर पहली पत्नी नीलम की मौत तक के बारे में बताया. इसी इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि फैंस ने तो पवन को खुदा बना दिया, लेकिन इश्क से लेकर चुनाव हो या फिर दूसरे लोग बार-बार आपको धोखा देते हैं. इसपर एक्टर ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, संघर्ष ही जीवन है, इससे कभी किसी को हार नहीं मानना चाहिए. वो चाहे पवन सिंह हो या फिर दुनिया का कोई व्यक्ति हो.
Also Read- Pawan Singh ने अक्षरा सिंह संग अपने ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गद्दारी वाला प्यार कभी…
जिंदगी को किस नजरिये से देखते हैं पवन सिंह
पवन सिंह ने आगे कहा, परेशानियां आती है, आएंगी और आती रहेंगी, लेकिन जनता के आशीर्वाद से आज नहीं तो कल वो मुकाम हासिल जरूर करूंगा. मेरे साथ भी वहीं हुआ, सबने मेरे ऊपर कलंक लगाया, लेकिन मैं बार-बार कहूंगा पवन के कंधा पर कलंक लगना था, लग गया. मैं क्या कर सकता हूं. हिम्मत से सबका सामना करता हूं. उन्होंने अपनी पहली पत्नी नीलम के आत्महत्या पर भी बात की. एक्टर ने कहा, वह देवी थी, जो मेरी जिंदगी में आई और फिर चली गई. वैसी देवी फिर कभी नहीं आएगी.
Also Read- Pawan Singh Baby: पवन सिंह जल्द बनेंगे पापा, दूसरी पत्नी ज्योति संग अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










