Pawan Singh First Wife: पवन सिंह ने पहली पत्नी नीलम की अचानक हुई मौत पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुमकिन नहीं कि…

Published by : Ashish Lata Updated At : 10 Sep 2024 6:52 PM

विज्ञापन

Pawan Singh First Wife: पवन सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. दरअसल सालों बाद पावर स्टार ने अपनी पहली पत्नी नीलम की मौत को लेकर बात की.

विज्ञापन

Pawan Singh First Wife: पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के आन बान और शान है. सिंगिंग हो या फिर एक्टिंग हर फील्ड में पावर स्टार माहिर है. उनका सॉन्ग लॉलीपॉप लागेलू वर्ल्डवाइड फेमस हुआ था. उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. हालांकि कई बार एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. अब उन्होंने अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह की रहस्यमयी मौत को लेकर बात की है.

पवन सिंह की पहली पत्नी ने क्यों किया था सुसाइड

दरअसल पवन सिंह की पहली शादी नीलम के साथ हुई थी. हालांकि 8 मार्च 2015 को उन्होंने सुसाइड कर लिया. सिंगर की पत्नी का शव उनकी बहन ने देखा था और उन्होंने ही बाद में कहा कि पवन अक्सर काम के सिलसिले में बिजी रहते थे और नीलम को टाइम नहीं दे पाते थे, तो वह काफी ज्यादा स्ट्रेस में आ गई और सुसाइड कर लिया. हालांकि कई सालों से पवन से इसपर चुप्पी साधे हुए थे. बाद में एक्टर का नाम कई भोजपुरी एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा. अब उन्होंने ज्योति सिंह संग शादी कर ली है.

नीलम को लेकर क्या बोले पवन सिंह

पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी नीलम की मौत को लेकर पहली बार बात की. एक्टर ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में कहा, मैं भगवान से हर बार पूछता हूं कि वो मेरी इतनी परीक्षा क्यों लेते हैं. एक्टर ने कहा, मेरी पहली वाइफ देवी थी. जिसे मैने खो दिया. अब मुमकिन नहीं है कि वो दोबारा मिल पाएगी और न ही मुझे उम्मीद है. वो अब इस दुनिया में नहीं है, क्योंकि मेरे कंधे पर एक दाग लिखा था.

नीलम संग पवन ने बिताया था कितना समय

पवन सिंह से जब पूछा गया कि नीलम की अचानक हुई मौत के बाद आप पर भी कई तरह के आरोप लगे. इसपर सिंगर ने जवाब दिया, ”नीलम के साथ मेरा 3 महीने का सफर था, ठीक है हमारे भाई की साली थी, लेकिन शादी के बाद हम दोनों एक दूसरे को अभी तक ठीक से जान भी नहीं पाए थे. ये भी है कि 3 महीने में उनके साथ नहीं रहा था, कभी अम्मा, कभी उनकी बहन सब साथ रही थी, लेकिन मैं हमेशा यही कहूंगा कि मेरे पर इल्जाम लगना था, तो वह लग गया, तो किसी को अगर नहीं भी बोलना होता है, तो पवन को सुनाकर चला जाता है.”

Also Read- Pawan Singh ने अक्षरा सिंह संग अपने ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गद्दारी वाला प्यार कभी…

Also Read- भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह आज कोर्ट में करेंगे सरेंडर, आचार संहिता उल्लंघन मामले में दर्ज हैं 6 केस

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola