भोजपुरी इंडस्ट्री का असली सोशल मीडिया किंग कौन? नाम जानकर चौंक जाएंगे
Bhojpuri Stars
Bhojpuri: भोजपुरी इंडस्ट्री में कई बड़े सितारे मौजूद हैं, लेकिन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में एक स्टार ने सबको पीछे छोड़ दिया है. पवन सिंह, निरहुआ और रवि किशन जैसे नाम भी उनसे पीछे हैं. सोशल मीडिया पर इस स्टार का जबरदस्त दबदबा देखने को मिलता है.
Bhojpuri: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का नाम लेते ही सबसे पहले पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे बड़े सितारे याद आते हैं. इन कलाकारों ने अपने काम से इंडस्ट्री को नई पहचान दी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भोजपुरी स्टार इनमें से कोई नहीं है?
भोजपुरी सितारों की सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी
भोजपुरी सितारों की लोकप्रियता अब सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनका जलवा देखने को मिलता है. जहां मनोज तिवारी के करीब 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं, वहीं निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव को करीब 2.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं.
वहीं Ravi Kishan के इंस्टाग्राम पर करीब 3.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो उनकी पॉपुलैरिटी को दर्शाता है.
एक्ट्रेसेस भी नहीं हैं पीछे
भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस भी इस मामले में पीछे नहीं हैं. Amrapali Dubey के करीब 5.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि Monalisa यानी अंतरा बिस्वास को करीब 5.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं.
इसके अलावा Akshara Singh भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके करीब 6.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
सबसे आगे निकले खेसारी लाल यादव
इन सभी बड़े नामों के बीच Khesari Lal Yadav इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भोजपुरी स्टार बनकर उभरे हैं. उनके करीब 8.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो उन्हें इस लिस्ट में टॉप पर रखते हैं.
खेसारी लाल यादव न सिर्फ एक सफल एक्टर हैं, बल्कि सिंगर और डांसर के रूप में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. उन्होंने अब तक 70 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और हजारों गानों में अपनी आवाज दी है.
फैंस के दिलों पर राज
सोशल मीडिया के इस दौर में फैन फॉलोइंग किसी भी स्टार की लोकप्रियता का बड़ा पैमाना बन चुकी है. ऐसे में खेसारी लाल यादव का टॉप पर होना यह साबित करता है कि उनकी पकड़ दर्शकों के बीच बेहद मजबूत है.
यह भी पढ़ें: रिलीज होते ही छाया ‘रोड प जमीन बा’, भोजपुरी में फिर बजा टुनटुन यादव का डंका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए