मोनालिसा का लेटेस्ट डांस वीडियो सोशल मीडिया पर लगा रही हैं आग, फैन्स कहने लगे ऊ ला ला . . .
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Sep 2020 10:58 PM
भोजपुरी सिनेमा के बाद हिंदी टीवी धारावाहिक से लोगों के बीच मशहूर हो चुकी मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. बिग बॉस का हिस्सा रह चुकीं मोनालिसा की लेटेस्ट फोटोज इंटरनेट पर छाई हुई हैं. आए दिन फैंस के साथ दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिख जाती हैं. वहीं उनका एकाउंट तस्वीरों से भरा पड़ा है. पिछले दिनों मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह आलिया भट्ट के फेमस सॉन्ग 'लड़की ब्युटीफुल कर गई चुल' पर जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही हैं. मोनालिसा का अंदाज इसमें देखने लायक है. इस वीडियो को मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं.
भोजपुरी सिनेमा के बाद हिंदी टीवी धारावाहिक से लोगों के बीच मशहूर हो चुकी मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. बिग बॉस का हिस्सा रह चुकीं मोनालिसा की लेटेस्ट फोटोज इंटरनेट पर छाई हुई हैं. आए दिन फैंस के साथ दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिख जाती हैं. वहीं उनका एकाउंट तस्वीरों से भरा पड़ा है.
मोनालिसा ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी बेहद बोल्ड फोटोज शेयर की हैं. इन तस्वीरों में मोनालिसा रेड ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. इन फोटोज में मोनालिसा बेहद खूबसूरत और फिट दिखाई दे रही हैं. वहीं मोनालिसा ने इन फोटोज में मोनालिसा बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं.
https://www.instagram.com/p/CFJOC_XFzu1/
इन दिनों मोनालिसा अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. वहीं इस दौरान वो कई बार अपने पति के साथ रोमैंटिक तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं.
मोनालिसा कई बार अपने डांस वीडियो भी शेयर करती हैं, जो अकसर चर्चा में रहते हैं. पिछले दिनों मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह आलिया भट्ट के फेमस सॉन्ग ‘लड़की ब्युटीफुल कर गई चुल’ पर जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही हैं. मोनालिसा का अंदाज इसमें देखने लायक है. इस वीडियो को मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं.
https://www.instagram.com/reel/CFJ_fOWlCbz/?utm_source=ig_embed
मोनालिसा ने अब तक ‘मनी है तो हनी है’, ‘सरकार राज’, ‘गंगा पुत्र’ और ‘काफिला’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्में की हैं. आखिरी बार एक्ट्रेस स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल ‘नजर’ में दिखाई दी थीं.
पिछले दिनों खबरें थीं कि मोनालिसा एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajpoot) से शादी से पहले एक अधेड़ उम्र के शख्स के साथ 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रही थीं. टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में अभिनेत्री ने इस बारे में कहा था,’ जब से मैंने इस खबर को देखा है तब से मैं बहुत परेशान हूं. मेरा मतलब है कि वे मुझसे पूछे बिना भी इस तरह से कुछ कैसे लिख सकते हैं. विक्रांत ने पहले इस रिपोर्ट को देखा और उसने मुझे दिखाया. हम इस खबर पर हंसने लगे. लेकिन अब मैं इसे अपने दिमाग से निकाल नहीं पा रही हूं क्योंकि मेरे प्रशंसक इसे मानना शुरू कर देंगे.’
उन्होंने आगे कहा था,’ मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरे पास विक्रांत जैसा एक साथी है जो समझ रहे हैं लेकिन क्या होगा अगर एक दंपति जिनके बीच यह परिपक्वता नहीं है, तो ऐसी खबरें उनके रिश्ते को खराब कर सकती हैं. किस आधार पर उन्होंने लिखा है कि मैं इस व्यक्ति मदन के साथ लिव-इन में थी और वह भी छह साल तक. मेरे माता-पिता सहित सभी जानते हैं, कि मैं विक्रांत से 2008 में ‘दूल्हा अलबेला’ के सेट पर मिली थी और तब से हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










